
एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध गए हैं। बांद्रा स्थित सोनम की मौसी कविता सिंह के बंगले पर सिख रीति से हुए विवाह कार्यक्रम के आनंद कारज में दोनों के परिजन और करीबी दोस्त शामिल हुए। लाल-सुनहरी रंग का कमल के फूलों की डिजाइन वाला भारी लहंगा पहने सोनम काले परदों से ढंकी कार में वेडिंग वेन्यू पर पहुंचीं। दूल्हा आनंद आहूजा गोल्डन शेरवानी और रूबी की माला पहनें नजर आए। इससे पहले सोमवार रात मुंबई के सनटैक, सिग्नेचर आईलैंड होटल में मेहंदी सेरेमनी हुई। मुंबई के द लीला होटल में आज शाम को होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन में पॉलिटिक्स और बॉलीवुड के दिग्गज पहुंचेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment