नई दिल्ली। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर्स में आज के कारोबार में 8 फीसद तक की बढ़त दर्ज की गई है। कंपनी का वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में स्टैडअलोन नेट लॉस घटकर 113.51 करोड़ रुपये के स्तर पर रहा है। इसी के चलते कंपनी के शेयर्स में बढ़त दर्ज की गई है।दिन के कारोबार के दौरान बीएसई पर कंपनी के शेयर्स 8.05 फीसद बढ़कर 14.63 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुए हैं। कंपनी ने आज 11.44 फीसद की तेजी के साथ 15.09 का स्तर छुआ है।
वहीं, एनएसई पर कंपनी के शेयर्स 7.74 फीसद की बढ़त के साथ 14.60 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुए हैं। इसी के साथ कंपनी की मार्केट वैल्युएशन 283.54 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3801.54 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इक्विटी वॉल्यूम के आधार पर बीएसई पर कंपनी के 5.61 लाख शेयर्स और एनएसई पर 52 लाख शेयर्स में ट्रेड हुआ है।जानकारी के लिए बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने वित्त वर्ष 2016-17 की जनवरी-मार्च तिमाही में 455.45 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया था। वित्त वर्ष 2017-18 की दिसंबर तिमाही में बैंक का नुकसान 596.70 करोड़ रुपये रहा है। यह जानकारी कंपनी की ओर से की गई रेग्युलेटरी फाइलिंग से पता चलती है। मार्च 2018 के अंत तक कंपनी के बैड लोन ग्रॉस एनपीए के साथ 19.48 फीसद के स्तर पर रहे हैं। मार्च 2017 के अंत में यह आंकड़ा 16.93 फीसद था।

No comments:
Post a Comment