खुले में नमाज को लेकर कांग्रेस नेता बोले, क्या हम सड़क पर जागरण नहीं करते… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 8 May 2018

खुले में नमाज को लेकर कांग्रेस नेता बोले, क्या हम सड़क पर जागरण नहीं करते…

नई दिल्ली। हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम के वजीराबाद में एक खाली जमीन पर नमाज अदा करने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि मस्जिद, ईदगाह या निजी स्थान पर ही नमाज अदा किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद कई लोगों ने उनकी आलोचना की। हरियाणा के पूर्व ऊर्जा मंत्री अजय यादव ने खट्टर के नमाज वाले बयान की आलोचना की।

अजय यादव ने कहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री को इस तरह के बयान देने की बजाय नमाज पढ़ने वाले लोगों के लिए बड़ी जगह उपलब्ध कराना चाहिए। वो सड़क पर नमाज इसलिए पढ़ते हैं क्योंकि उनके पास पर्याप्त जगह नहीं हैं।

अजय यादव ने आगे कहा कि क्या हम पार्क में योग नहीं करते या कभी-कभी सड़क पर जागरण नहीं होता।’ भाजपा पर निशाना साधते हुए अजय यादव ने कहा कि गुरुग्राम में मुस्लिम एक दशक से खुले में नमाज पढ़ रहे हैं।

भाजपा पर निशाना साधते हुए अजय यादव ने कहा कि साल 2019 चुनावों से पहले भाजपा धार्मिक आधार पर लोगों को बांटना चाहती हैं। हिंदुओं का वोट पाने के लिए भाजपा ये खेल खेल रही है। अजय यादव के अलावा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के चीफ अशोक तंवर ने भी सीएम के बयान पर आलोचना की ।

अशोक तंवर ने भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा और आरएसएश का हमेशा से ही यही अजेंडा रहा है कि लोगों को धार्मिक भावनाओं के आधार पर बांटा जाए। तंवार के अलावा कांग्रेस के कई दूसरे नेताओं ने भी भाजपा और हरियाणा के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad