नोएडा टेंडर घोटाले के आरोपी यादव सिंह के परिवार को मिली बड़ी राहत… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 8 May 2018

नोएडा टेंडर घोटाले के आरोपी यादव सिंह के परिवार को मिली बड़ी राहत…

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नोएडा टेंडर घोटाले में मुख्य आरोपी इंजीनियर यादव सिंह के परिवार को सीबीआई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने यादव सिंह के बेटे सनी यादव और दो बेटियों की अंतरिम जमानत को मंजूर कर लिया है।

इससे पहले यादव सिंह के बेटे और दो बेटियों की आय से ज्यादा संपत्ति के केस में सीबीआई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली थी। हर बार इनकी जमानत याचिका खारिज की जा रही थी। ऐसे में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और एक आदेश ले आए।

बता दें कि तीनों आरोपी इस केस में सुप्रीम कोर्ट से आदेश लाए थे कि वे जिले की सीबीआई कोर्ट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएं। अगर कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल करते हैं तो कोर्ट उसका निस्तारण करे। अगर उनकी जमानत अर्जी खारिज होती है, तो भी 30 दिन तक सीबीआई आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेगी।

नोएडा प्राधिकरण में हुआ यह घोटाला एक हजार करोड़ रुपये का माना जा रहा है। टेंडर घोटाले में आरोपी यादव सिंह को सीबीआई ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इसके बाद यादव सिंह के बेटे सनी यादव और 2 बेटियों गरिमा भूषण और करुणा सिंह को भी आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया।

सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दायर कर चुकी है। बता दें कि गिरफ्तारी से बचने के लिए तीनों आरोपियों ने अंतरित जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुप्रीम कोर्ट ने इनकी याचिका पर सुनवाई के बाद आदेश पारित किए थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad