प्रधानमंत्री ने संत कबीर की समाधि पर शीश नवाया | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 28 June 2018

प्रधानमंत्री ने संत कबीर की समाधि पर शीश नवाया

 

संतकबीर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत कबीरदास की निर्वाण स्थली मगहर में संत कबीर की समाधि पर शीश नवाया इसके साथ ही वह कबीर गुफा में भी गए। कल गोरखपुर में बरसात के कारण आज सुबह लखनऊ के एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से संतकबीर नगर के मगहर पहुंचे।

ऐसा कहा जाता है कि कबीर गुफा में संतकबीर दास ध्यान किया करते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 24.9375 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली संतकबीर शोध अकादमी का शिलान्यास किया। वह क्षेत्र के विकास के लिए कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली को लोकसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस रैली से न सिर्फ चुनाव अभियान का बिगुल बजाएंगे, बल्कि विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधेंगे।

इससे पहले लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव राजीव कुमार, डीजीपी ओपी सिंह तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से संतकबीर नगर रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाति-पंथ से परे होकर मानवता के धर्म का अनुपालन करने की सीख देने वाले संत कबीरदास की निर्वाण स्थली मगहर में 24 करोड़ 93 लाख 75 हजार रुपये की लागत से बनने वाली संतकबीर शोध अकादमी का शिलान्यास करने के साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगें। आजादी के बाद से यह पहला मौका है जब कोई प्रधानमंत्री मगहर आया है।

प्रधानमंत्री मगहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शरीक होंगे। प्रधानमंत्री ने अपने ‘मन की बात’ संबोधन के दौरान रविवार को 15वीं शताब्दी के इस महान संत के योगदान और अंधविश्वास को दूर करने से जुड़े उनके कार्यो को याद किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि संत कबीरदास ने अपनी अंतिम सांसे मगहर में ली थी, जबकि लोगों में आम धारणा है कि जिसकी भी मृत्यु वहां होती है, उसे स्वर्ग की प्राप्ति नहीं होती।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad