ऐसी नीच बातें बोल सकते हैं पीएम, इससे हमें दुख होता है : सैम | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 5 May 2019

ऐसी नीच बातें बोल सकते हैं पीएम, इससे हमें दुख होता है : सैम

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भष्ट्र नेता कहने वाले बयान पर अब सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर शर्मनाक बयान दिया है। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान से दुख होता है।

भारतीय प्रवासी कांग्रेस प्रमुख सैम पित्रोदा ने कहा, ‘उन्होंने ऐसा क्यों कहा? हमें इस बयान पर शर्म आती है, मैं एक गुजराती हूं और गांधी जी के राज्य से आया हूं। इस राज्य के लोग इतना झूठ बोल सकते हैं और ऐसी नीच बातें बोल सकते हैं, इससे हमें दुख होता है।’

सैम पित्रोदा ने कहा, ‘ पीएम ने राजीव गांधी के बारे में जो कहा उससे हम आहत हुए। आम तौर पर किसी देश का पीएम लोगों के लिए बोलता है, यह एक बड़ी जवाबदेही है। पीएम बकवास नहीं बोल सकते। लेकिन कल पीएम ने राहुल गांधी से कहा कि आपके पिता 1 नंबर के भष्टाचारी थे मरते वक्त तक।’

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भष्ट नेता करार दिया था। पीएम ने कहा था कि राजीव गांधी का जीवन 1 नंबर के भष्ट नेता के तौर पर खत्म हो गया था। पीएम मोदी ने इसके साथ ही कांग्रेस पर अपनी छवि को खराब करने का आरोप भी लगाया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad