हरदोई- अज्ञात चोरों ने घर से की हज़ारो की चोरी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 5 May 2019

हरदोई- अज्ञात चोरों ने घर से की हज़ारो की चोरी

संडीला(हरदोई)। गर्मी के दिनों की शुरुआत होते ही चोर सतर्क होते नजर आ रहे है। बीती रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर मे दो अज्ञात चोरों ने एक घर से बीस हजार की नगदी सहित कीमती कपड़े पार कर दिये। जिसके बाद ग्राम निवासी सत्यपाल ने अज्ञात चोरों के घटना की प्राथमिकी दर्ज कराया। शनिवार की रात उसकी पत्नी शीला घर मे सो रही थी। तभी दो अज्ञात चोर उसके घर मे दाखिल हुए और बक्से का ताला तोड़ कर बीस हज़ार रुपये की नगदी सहित घर मे रखे कीमती कपड़ो पर हाथ साफ कर दिया। शोर शराबा सुन कर महिला नींद से जाग गयी और शोर मचाया तो दोनों चोर भाग निकले ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad