राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी बने… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 30 June 2018

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी बने…

नई दिल्ली। काफी राजनीति उठापटक के बाद शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी को राजस्थान प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी घोषणा दिल्ली के भाजपा कार्यालय से राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने की है।

इस पद पर वे अशोक परणामी का स्थान लेंगे, जिन्होंने ढाई महीने पूर्व इस्तीफा दे दिया था । भाजपा कार्यालय के बयान में कहा गया है कि मदनलाल सैनी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती है।

सैनी की राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद पर ऐसे समय में नियुक्ति की गई है जब इस वर्ष के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं । इस पद पर सैनी की नियुक्ति राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच कई दौर की बातचीत के बाद हुई है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की इस पद पर नियुक्त किए जाने की संभावना से जुड़ी खबरें सामने आ रही थी । राज्य के वरिष्ठ नेताओं ने सैनी को इस पर नियुक्त किए जाने को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दी ।

पार्टी के नेता और उनके समर्थन पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पहुंचे, जहां उनकी नियुक्त की औपचारिक घोषणा की गई। उल्लेख है कि 75 वर्षीय सैनी पूर्व विधायक रहे हैं । वे भारतीय जनसंघ के समय से राजनीति में सक्रिय भी रहे हैं।

पूर्व में भारतीय मजदूर संघ भी काम किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री, अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे है। सैनी वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। इसके साथ ही पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को तवज्जो मिलेगी।

पार्टी नेताओं का कहना है कि सैनी का कार्यकर्ताओं से जुड़ाव बना हुआ है। साथ ही कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी माली समाज के होने की वजह से यह पद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad