फिरोजाबाद। थाना जसराना के गाॅव नगला हरीसिंह मे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर दूल्हा दुल्हन को मंडप मे बैठी छोड लापता हो गया है। पुलिस द्वारा दूल्हा के परिजनो को हिरासत मे लेकर समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।
जसराना के गाॅव हरीसिंह मे गुरूवार की रात डोरीलाल की पुत्री रेनू की बारात जनपद के ही थाना नारखी के गाॅव आसलपुर से आई थी। आसलपुर के डोरीलाल के पुत्र शशीकांत से शादी तय हुई। गुरूवार को बारात गाॅव पहुची ग्रामीणो द्वारा बारात का स्वागत सत्कार किया गया। वैवाहिक रीति रिवाजो के बाद शुक्रवार को सुबह शादी के फेरो की रस्म शुरू की जा रही थी। तभी दूल्हा दुल्हन फेरो के लिये मंडप मे पहुचे थे। तभी दूल्हा शशीकांत बहाना बना कर मंडप से लापता हो गया। काफी इंतजार के बाद दूल्हा वापस नही आया तो दुल्हन के परिजनो द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुचकर दोनो पक्ष के लोगो को थाने बुलाकर पूरे मामले की जानकारी की गई। तो दुल्हन के पिता ने बताया कि दूल्हा द्वार दहेज के रूप मे तय राशि दिये जाने के बाद सोेने की चेन और अंगूठी की मांग की जा रही थी। जिसकी वजह से वह दुल्हन को मंडप मे छोडकर फरार हो गया है। पुलिस थाना प्रभारी ऊदल सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि दोनो पक्षो को बैठाकर समझोता कराने का प्रयास किया जा रहा है। दूल्हे की तलाश की जा रही है। दोनो की शादी कराने की कोशिश की जायेगी। अन्यथा दूल्हा पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
Post Top Ad
Friday, 29 June 2018
अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर दूल्हा मंडप से हुआ फरार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment