मथुरा में यमुना नदी और मुजफ्फरनगर में काली नदी  में डूबने से चार की मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 3 June 2018

मथुरा में यमुना नदी और मुजफ्फरनगर में काली नदी  में डूबने से चार की मौत

अपराध संवाददाता

लखनऊ 03 जून।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और मथुरा जिला में काली और यमुना नदी में नहाने के लिए गए चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल है। मासूमों के डूबने के दौरान अन्य दोस्तों की चीखपुकार सुनकर दौड़े लोगों ने डूब रहे मासूमों को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान गोताखोरों और मछुआरों की मदद से पुलिस ने मृतकों के शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौत से सभी के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

पहली घटना मुज़फ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र की है। यहां काली नदी में दोपहर को मोहल्ला खद्दरवाला के कुछ युवक नहाने के लिए गए थे। यहां पर नहाते समय दो युवक अधिक पानी होने के कारण पानी में डूब गए। काफी तलाश करने के बाद भी दोनों युवको का कुवह पता नहीं चला। बाद में गोताखोरों की मदद से दोनों युवको के शवों को काली नदी से बरामद कर लिया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतक युवको के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।दूसरी घटना मथुरा जिला के बलदेव सिकन्दरा के बीच यमुना पुल की है। यहां यमुना नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मासूमों को डूबते देख उनके साथियों ने शोर मचाया तो लोग दौड़े। लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वह मासूमों को नहीं बचा पाए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मासूमो के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस के मुताबिक, मृत किशोर शाहगंज आगरा के रहने वाले थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad