उरई। भारत की कम्पयुनिष्ट पार्टी (माक्र्सवादी) के कार्यकर्ताओ ने जनपद की प्रमुख समस्याओ को लेकर पांच सुत्रीय ज्ञापन राज्यपाल को सम्बोधित जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर को सौपते हुये समस्याओ के निराकरण की मांग की है।
कम्युनिष्ट पार्टी के सचिव कमलाकांत वर्मा, कमलेश कुमार रमजानी, सलीम मंसूरी, चन्द्रशेखर सहित अन्य तमाम कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौपते हुये उन्होंने मांग की है कि जनपद मे पेयजल संकट तथा बिजली संकट से निजात दिलायी जाये। विद्युत, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस मे हुयी बेतहासा मूल्य बृद्धि को वापिस लिया जाये। आंधी तूफान से प्रभावित इलाको मे जनता को राहत दिलाई जाये। वर्वाद फसलो तथा मकानो का मुआवजा दिलाया जाये। राशन तथा मनरेगा से जुड़ी समस्याओ का निदान कराया जाये। आवारा जानवरो से फसलो को बचाया जाये। श्रम कानूनो का सख्ती से पालन कराया जाये। उन्होंने कहा कि जनपद मे किसान मजदूरो की जो भी समस्याये है उनका अविलम्ब निस्तारण कराया जाये।
Post Top Ad
Friday, 29 June 2018
भाजपा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, बतायी समस्याये
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment