CBSE बोर्ड की कॉपियों की जांच में बड़ी गड़बड़ी, 6 शिक्षक निलंबित | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 28 June 2018

CBSE बोर्ड की कॉपियों की जांच में बड़ी गड़बड़ी, 6 शिक्षक निलंबित

नई दिल्ली । सीबीएसई ने बारहवीं की कॉपियों की जांच में ‘बहुत बड़ी’ गलतियों को गंभीरता से लेते हुए 6 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। दिल्ली के 6 शिक्षकों को कॉपी जांच में गंभीर गलतियों के लिए निलंबित करने का आदेश दिया है। माना जा रहा है कि अंकों को जोड़ने में बड़ी गलतियां करने वाले शिक्षकों के स्कूलों के खिलाफ क्षेत्रीय कार्यालयों को इसी तरह की कार्रवाई का आदेश दिया जा सकता है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल कॉपियों के दोबारा जांच के कम आवेदन आए हैं लेकिन CBSE ब्लंडर करने वाले शिक्षकों पर रियायत के मूड में नहीं है।
जिन 6 टीचर्स पर कार्रवाई के आदेश हुए हैं, उन्होंने अंकों के कुल योग में कम से कम 50 अंकों की गड़बड़ी की थी। सीबीएसई के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा, ‘बोर्ड ने दिल्ली सरकार को खत लिखकर सरकारी स्कूलों के 3 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई को कहा है, जिन्होंने अंकों के योग में गलतियां की थी। दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों के 3 शिक्षकों पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है।’
एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘अन्य क्षेत्रीय कार्यालय भी इसी तरह कार्रवाई कर रहे हैं और कुछ दिन में पता चल जाएगा कि कितने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।’

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad