Pita Shayari | पिता शायरी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday 16 June 2018

Pita Shayari | पिता शायरी

Pita Shayari | Shayari On Father | Shayari On Dad In Hindi | पिता शायरी

*****

मुझे मोहब्बत है अपने हाथों की सब लकीरों से,
ना जाने पापा ने कौनसी ऊँगली को पकड़कर चलना सिखाया था।

Pita Shayari

*****

नसीब वाले हैं जिनके सर पर पिता का हाथ होता हैं,
ज़िद पूरी हो जाती हैं सब गर पिता का साथ होता हैं।

*****

दुनिया की भीड़ में सबसे करीब जो है,
मेरे पापा मेरे खुदा मेरी तकदीर वो है।

*****

पिता हारकर बाज़ी हमेशा मुस्कुराया,
शतरंज की उस जीत को मैं अब समझ पाया।

Hindi Shayari On DAD

*****

मुझे रख दिया छाँव में खुद जलते रहे धूप में,
मैंने देखा है ऐसा एक फरिश्ता अपने पिता के रूप में।

*****

जो चाहूँ वो मिल जाए मुमकिन नहीं,
ये किस्मत है मेरे पापा का घर नहीं।

Pita Shayari In picturePita Shayari

*****

जो मांगता हूँ चुपचाप दे दिया कर,
ऐ ज़िंदगी तू कभी तो मेरे पिता जैसी बन।

*****

बेमतलब सी इस दुनिया में वो ही हमारी शान है,
किसी शख्स के वजूद की ‘पिता’ ही पहली पहचान है।

Father Shayari In Hindi

*****

आपके ही नाम से जाना जाता हूँ “पापा”,
भला इस से बड़ी शोहरत मेरे लिए क्या होगी।

*****

खुशिया जहाँ की सारी मिल जाती है,
जब पापा की गोद में झपकी मिल जाती है।

*****

आप का गुस्सा देखा मैंने काश मै समझ जाता,
वो गुस्सा नही आपका अपनापन है, I Miss U Papa ।

*****

न हो तो रोती हैं जिदे, ख्वाहिशों का ढेर होता हैं,
पिता हैं तो हमेशा बच्चो का दिल शेर होता हैं।

Shayari On Father

*****

कंधो पर झुलाया कंधो पर घुमाया,
एक पापा की बदौलत ही मेरा जीवन खुबसूरत बन पाया।

*****

प्यारे पापा के प्यार भरे
सीने से जो लग जाते हैं
सच कहती हूँ विश्वास करो
जीवन में सदा सुख पाते हैं।

*****

धरती सा धीरज दिया और आसमान सी उंचाई है
जिन्दगी को तरस के खुदा ने ये तस्वीर बनाई है
हर दुख वो बच्चों का खुद पे वो सह लेतें है
उस खुदा की जीवित प्रतिमा को हम पिता कहते है।

*****

खुशियों से भरा हर पल होता हैं
जिन्दगी में सुनहरा हर कल होता हैं
मिलती हैं कामयाबी उन को
जिनके सर पर पिता का हाथ होता हैं।

*****

पिता के बिना ज़िन्दगी वीरान होती हैं
तन्हा सफ़र में हर राह सुनसान होती हैं
ज़िन्दगी में पिता का होना जरूरी हैं
पिता के साथ से हर राह आसान होती हैं।

Hindi Shayari On Pita

*****

यह भी पढ़े – 

The post Pita Shayari | पिता शायरी appeared first on Ajab Gjab | Hindi.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad