30 घंटे बाद बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकाली सन्नो, बेहतर इलाज के लिए पटना किया गया रेफर… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday 2 August 2018

30 घंटे बाद बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकाली सन्नो, बेहतर इलाज के लिए पटना किया गया रेफर…

नई दिल्ली। बिहार के मुंगेर जिले में बुधवार शाम करीब चार बजे बोरवेल में गिरी तीन साल की मासूम को करीब 30 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया। सन्नो को बोरवेल से निकाले जाने के बाद वहां मौजूद चिकित्सकों की टीम उसे एम्बुलेंस से सदर अस्पताल ले गए और वहां उसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया। अब उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। सन्नो को सकुशल निकाले जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए बच्ची को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाने का भी निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया बच्ची के बोरवेल में गिरने के बाद जिला पुलिस और प्रशासन को सूचना मिलने पर बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया था। 45 फीट गहराई पर बोरवेल में फंसी सन्नो को सिलेंडरों और पाइपों की मदद से ऑक्सीजन प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार रात 9.45 बजे सन्नो को बोरवेल से सकुशल निकाल लिए जाने पर खुशी एवं संतोष व्यक्त किया और उसके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही परिजनों एवं बचाव दल के तमाम सदस्यों को भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने बचाव में शामिल आपदा प्रबंधन विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बाद भी सन्नो का बोरवेल से सकुशल निकाला जाना बेहतर टीम समन्वय का परिणाम है।
भाजपा प्रमुख अमित शाह ने बच्ची को बोरवेल से निकालने के लिए आपदा प्रतिक्रिया सेवाओं को बधाई दी। शाह ने एक ट्वीट कर कहा कि एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल के र्किमयों ने उसे बाहर निकालने के लिए घंटों अथक कार्य किया। उन्होंने बच्ची की कुशलता की कामना भी की।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad