
पटना। मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड को लेकर चल रहा विवाद अभी रूका भी नहीं था कि इसी बीच राजधानी पटना के शेल्टर होम की दो युवतियों की मौत पटना के पीएमसीएच अस्पताल में हुई है। घटना पटना के राजीव नगर इलाके में स्थित आसरा शेल्टर होम की है। दोनों मृतक युवतियों की मौत शनिवार की शाम को ही हुई थी, लेकिन इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। मृतकों की उम्र 40 साल और 17 साल बताई जा रही है।
इस मौत के बाद आसरा शेल्टर होम फिर से विवादों में आ गया है। जिस शेल्टर होम में ये घटना हुई है वो पटना के राजीव नगर के नेपाली नगर में है। घटना की जानकारी मिलते के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इससे पहले भी राजीव नगर के आसरा सुधार गृह से शुक्रवार की सुबह कुछ लड़कियों ने भागने की कोशिश की थी। सुबह-सुबह चार लड़कियां ग्रिल काटकर भागने की कोशिश कर रही थी लेकिन इस बात की जानकारी सुधार गृह के लोगों को चल गयी और लड़कियों को पकड़ लिया गया था। इस बात की जानकारी पुलिस तक पहुंची थी जिसके बाद राजीव नगर थाना की पुलिस ने तमाम पहलुओं पर जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में आसरा सुधार गृह के संचालक चेतन से भी पूछताछ की थी

No comments:
Post a Comment