गूगल ने अपने फोन और कॉन्टैक्ट ऐप को किया अपडेट | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 12 August 2018

गूगल ने अपने फोन और कॉन्टैक्ट ऐप को किया अपडेट

नई दिल्ली। एंड्रॉयड फोन में जल्द ही कई बदलाव नज़र आएंगे। गूगल ने अपने अपने फोन ऐप और कॉन्टैक्ट ऐप दोनों को अपडेट किया है। कंपनी के नए अपडेट में सफेद बैकग्राउंड, गूगल सैंस फॉन्ट और कई फीचर्स शामिल किए गए हैं। गूगल फोन ऐप के लेटेस्ट वर्जन 23.0 में डार्क ब्लू थीम को सफेद रंग के साथ बदल दिया गया है। ऐप बार राउंड कॉर्नर सर्च बॉक्स के साथ आता है। इसमें आइकन ब्लू कलर के हैं।

अपडेट में कॉलिंग स्क्रीन के लिए खास बदलाव किया गया है। फोन में अब कॉल के दौरान स्क्रीन पर ब्लू टिंट की जगह सफेद बैकग्राउंड दिखेगा। लेटेस्ट अपडेट के साथ नेविगेशन और Acessibility फीचर्स को भी अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा टैब को हाइलाइट करने जैसे अन्य फीचर्स पहले जैसे ही हैं। इससे पहले Google ने अप्रैल में फोन ऐप के ‘Favourite’, ‘Recent’ और ‘Contact’ के लिए सेपरेट आइकन के साथ बॉटम बार डिजाइन दिया था।

गूगल कॉन्टैक्ट ऐप के नए वर्जन 3.0 में भी नए अपडेट किए गए हैं। इस ऐप में Theme को सफेद रखा गया है। साथ ही बग हटाने पर भी काम किया है। ऐप में एक नया ऑप्शन है, जो यूजर्स को अपने कॉन्टैक्ट में कस्टम फील्ड जोड़ने की सुविधा देता है। खासबात यह है कि ये अपडेट्स अभी बीटा यूजर्स के लिए ही आए हैं। आने वाले दिनों में सभी ऐंड्रॉयड यूजर्स को ये अपडेट मिल जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad