अमेज़न प्राइम म्यूजिक का वाॅयस फीचर्स बाजार में | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 29 August 2018

अमेज़न प्राइम म्यूजिक का वाॅयस फीचर्स बाजार में

मुंबई- अमेज़न प्राइम म्यूजिक इंडिया ने बिना किसी अतिरिक्त खर्च के विभिन्न भाषाओं में लाखों गानों की विज्ञापन रहित म्यूजिक स्ट्रीमिंग की पेशकश की है। अमेज़न म्यूजिक ने आज एलेक्सा पर अधिक खोजपरक वाॅयस फीचर्स को लाॅन्च करने की घोषणा की। यह अपने मोबाइल एप्प और इको फैमिली डिवाइसेज दोनों पर ही सिर्फ अमेज़न प्राइम म्यूजिक पर उपलब्ध है।

अमेज़न प्राइम म्यूजिक के श्रोता सिर्फ अपनी आवाज का इस्तेमाल कर एलेक्सा को अपने उन पसंदीदा गानों को बजाने के लिए कह सकते हैं, जिन्हें  उन्होंने हाल-फिलहाल में नहीं सुना है। साथ ही यूजर सिर्फ पूछकर आसानी से नया प्लेलिस्ट बना सकते हैं या मौजूदा प्लेलिस्ट में उसे जोड़ सकते हैं। इसके लिए उन्हें सर्च या ब्राउज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।अमेज़न प्राइम म्यूजिक एलेक्सा से कहकर आसानी से अपने म्यूजिक पर जा सकते हैं और उसे सुन सकते हैं। उन्हें कोई खास ट्रैक टाइटल्स को याद रखने या अपनी लिस्निंग हिस्ट्री में जाने की जरूरत नहीं है। श्रोता अपने हाल ही में सुने गानों या उन गानों को प्ले कर सकते हैं। साथ ही किसी कलाकार, जोनर या समय के अनुसार गाने भी सुन सकते हैं।

यह संगीत सुनने का बेहद आसान तरीका उपलब्ध कराता है। इसके लिये आपको बस कुछ शब्द बोलने होंगे, जैसे कि ‘‘एलेक्सा, प्ले म्यूजिक दैट आइ वाॅज लिस्निंग टु लास्ट वीक‘‘ या ‘‘एलेक्सा, प्ले मी द अरिजीत सिंह साॅन्ग आइ वाॅज लिस्निंग टु थ्री वीक्स एगो।‘‘लाॅन्च किए गए फीचर से आप और भी कमांड दे सकते हैं। जैसे ‘‘एलेक्सा क्रिएट ए न्यू प्लेलिस्ट फ्राॅम दिस साॅन्ग‘‘ या अपने प्ले क्यू से किसी गाने को मौजूदा प्लेलिस्ट में जोड़ भी सकते हैं। दैनिक लिस्निंग अनुभव को बेहतर बनाते हुए म्यूजिक को एक्सप्लोर और ट्रैक करना आसान बन जाता है।

अमेज़न प्राइम म्यूजिक के डायरेक्टर साहस मल्होत्रा के मुताबिक पसंदीदा संगीत की खोज के लिए इन नए तरीकों की शुरूआत के साथ, हमने अपनी आवाज का इस्तेमाल कर संगीत सुनने को पहले से कहीं अधिक आसान बनाया है। एलेक्सा से आसानी से संगीत सुन सकते हैं। विज्ञापन-रहित म्यूजिक स्ट्रीमिंग में अब एलेक्सा वाॅयस कंट्रोल्स की ताकत है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad