राजभवन पैण्ट्री में अब सौर इण्डक्शन चूल्हे से पकेगा खाना | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 1 August 2018

राजभवन पैण्ट्री में अब सौर इण्डक्शन चूल्हे से पकेगा खाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजभवन की पैण्ट्री में अब सौर ऊर्जा से चलने वाले सौर इण्डक्शन चूल्हे खाना पकेगा। आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी व उनके साथियों द्वारा निर्मित इस सोलर इण्डक्शन चूल्हे का आज राज्यपाल राम नाईक ने शुभारम्भ किया।
इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि ऊर्जा बचत की दृष्टि से सौर ऊर्जा एक अच्छा विकल्प है। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा भी मिलता है। जैसे बूंद-बूंद से सागर भरता है उसी तरह यदि सामूहिक तौर पर वैकल्पिक ऊर्जा का उपयोग किया जाये तो ऊर्जा की अच्छी बचत हो सकती है। कुकिंग एक बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा से जहां एक ओर अन्य ईंधनों की बचत होगी वहीं यह एक सुरक्षित साधन भी है।
इस अवसर पर वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री बृजेश पाठक, ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 महेन्द्र सिंह, राज्यपाल के प्रमुख सचिव हेमन्त राव, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव, राज्यपाल के विशेष सचिव डॉ अशोक चन्द्र व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री सोलंकी ने सौर इण्डक्शन चूल्हे का प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया और बताया कि सौर इण्डक्शन चूल्हा डीसी0इण्डक्शन स्टोप है जो अन्य इण्डक्शन चूल्हों से सुरक्षित और सस्ता है तथा एलपीजी के बराबर काम करता है। राजभवन में यह प्रयोग के तौर पर लगाया गया है जिसमें आठ सौ वॉट का सौर पैनल लगा है तथा बैट्री बैकअप भी दिया गया है।
इस अवसर पर वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री बृजेश पाठक ने राज्य सरकार द्वारा वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी।
फोटो संलग्न

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad