लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
बता दे के हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। योगी ने कहा कि मेजर ध्यानचन्द ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सम्पूर्ण विश्व में भारत को विशिष्ट पहचान दिलायी थी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। इंडोनेशिया में चल रहे एशियन गेम्स में राज्य के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। राज्य सरकार खेल के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है, ताकि प्रदेश के खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध हो सकें।
Post Top Ad
Wednesday, 29 August 2018
उ.प्र. में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं : योगी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment