जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में मिनी बस गहरी खाई में गिरी, 12 की मौत, 10 घायल… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 14 September 2018

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में मिनी बस गहरी खाई में गिरी, 12 की मौत, 10 घायल…

जम्मू। जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को एक मिनी बस के चिनाब नदी में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य घायल हो गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजिन्दर गुप्ता ने बताया कि केशवान से किश्तवाड़ जा रही मिनी बस ठकराई के समीप कुरिया-केशवान मार्ग पर पलट गयी और चिनाब नदी में गिर गयी। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी मृतकों के शवों को बरामद कर लिया गया है तथा घायलों को समीप के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगाें को जम्मू ले जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad