15 सितम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 14 September 2018

15 सितम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज का दिन आपके लिए थोड़ा मिश्र फलदायक होगा। यदि आर्थिक योग्यता सुधारनी हो तो मेहनत व पराक्रम कर के पूर्ण तरीके से ध्यान केंद्रित करना होगा। पारिवारिक अशान्ति रहेगी या शुभ कार्य में न्यूनता आ सकती है। कार्य का निष्पादन योजनानुसार नहीं कर पाएंगे।

वृषभ राशिफल— आज यदि आप भाई-बन्धुओं से महत्वपूर्ण कार्य पर विचार-संगोष्ठी करने की सोच रहे हैं तो अच्छी ही होगी। मानसिक शान्ति बनाए रखने हेतु शान्त चित्त से योग व प्राणायाम का सहारा आपके लिए अधिक उपयोगी सिद्ध होगा। शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी।

मिथुन राशिफल— आज का दिन सुबह से ही अच्छा रहेगा। सामान्य प्रकार के रोग से मुक्ति मिलेगी तथा घरेलू एवं कायमी रोगों में अपेक्षित सुधार होगा। मनोकामनाओं की पूर्ति होने से आपका मन प्रफुल्लित होगा। व्यवसाय में पारिवारिक साथ-सहयोग मिलेगा।

कर्क राशिफल— आज आपका दिन सुखदायक एवं आनन्द के साथ व्यतीत होगा। शारीरिक स्थिति अनुकूल रहेगी, थोड़ी रोग प्रतिरोधक शक्ति को प्रोत्साहन देंगे तो कार्य व प्रगति में अधिक सुधार होगा। व्यायाम को अपनाएं। मानसिक परम आनंद की अनुभूति आज आपको होगी।

सिंह राशिफल— आज आप की मानसिक स्थिति थोड़ी व्याकुलता से ग्रस्त हो सकती है, मन की अशान्ति, व्यथित होना तथा बिना कारण भयग्रस्त होना स्वाभाविक बात होगी। वाहन को क्षतिग्रस्त ना रखें, क्योंकि कहीं ऐसा ना हो कि वाहन की खराबी का खामियाज़ा आपको उठाना पड़े।

कन्या राशिफल— शारीरिक स्वास्थ्य बने रहने से उत्साह एवं स्फूर्ति के साथ काम कर पाएंगे। छोटी-मोटी ऋतु सम्बंधित समस्या से बचें। व्यापार में वृद्धि होगी, आर्थिक लाभ होने का पूरा योग बनता है। उधारी से बचें तथा अनावश्यक व्यय ना होने दें।

तुला राशिफल— आज आप चिन्ता, भय व दुखद स्थिति से दूर रहने का पूर्ण प्रयास करें। मित्रों एवं परिवार में एक-दूसरे को समझने का प्रयत्न करें। किसी कार्य में मन नहीं लगने से थोड़ी अस्त-व्यस्त स्थिति का निर्माण होगा। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकता है।

वृश्चिक राशिफल— आज का दिन आपके लिए सफलता एवं सिद्धिदायक सिद्ध होगा। हाथ में लिए हुए कार्यों में सफलता हेतु लगातार एक ही दिशा में मेहनत करें। व्यवसाय में प्रगति हेतु पराक्रम व विश्वास को टूटने ना दें, साझेदार से सहयोग मिलेगा।

धनु राशिफल— आज का दिन आपको मानसिक तौर पर अस्वस्थ करेगा। कार्य में मन नहीं लगने से पारिवारिक स्थिति में भी अस्थिरता हो सकती है। हो सके तो भलाई का कार्य आप आज स्थगित ही रखें। व्यावसायिक कार्य योजनानुसार नहीं हो पाने से अनावश्यक चिड़चिड़ापन रहेगा।

मकर राशिफल— आज व्यापार में मंद लेकिन प्रगति की उम्मीद को परास्त ना होने दें। मानसिक स्थिति को मजबूत करने हेतु हो सके तो सुबह या शाम व्यायाम करें। भाई-बन्धुओं से सम्बन्धों में मिठास बनाएं और जरूरत पड़ने पर कुछ कामों में उनको आगे रखें।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन आपका शारीरिक स्वास्थ्य सन्तोष कारक रहेगा तथा घरेलू एवं जटिल रोगों में राहत मिलेगी। ऋतु परिवर्तन से होने वाले रोगों में स्वास्थ्य ठीक रहेगा। चित्त शुद्ध रहेगा तथा निराशा की भावना उत्पन्न नहीं होगी।

मीन राशिफल— आज आपके व्यवसाय में वृद्धि होगी। यदि आप कुछ नया करने जा रहे हैं या समयानुसार या मौसम अनुसार व्यापार में लाभ लेना चाहते हैं तो आज प्रारम्भ करने से अच्छा रहेगा। छोटी-बड़ी यात्रा हो पाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad