सगाई के लिए नहीं बल्कि इस वजह के चलते प्रियंका चोपड़ा को छोड़नी पड़ी सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 14 September 2018

सगाई के लिए नहीं बल्कि इस वजह के चलते प्रियंका चोपड़ा को छोड़नी पड़ी सलमान खान की फिल्म ‘भारत’

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल और जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ को लेकर बेहद सुर्खियों में छाई हुई हैं। आपको बता दें कि प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत नहीं करने का फैसला लिया हैं। हालाकिं इसे छोड़ने की तब कोई साफ वजह सामने नहीं आई। मगर खबरों की मानें तो प्रियंका के फिल्म भारत छोड़ने के पिछे की वजह सामने आई हैं।

जी हां खबरों की मानें तो सामने आया है कि प्रियंका ने फिल्म भारत दिशा पाटनी और तब्बू के कारण छोड़ी है। बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर फिल्म भारत बना रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट प्रियंका का चयन किया गया था और उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है। कहा जा रहा था कि निक जोनस के साथ सगाई के कारण प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी थी , लेकिन अब चर्चा है कि प्रियंका ने निक की वजह से नहीं छोड़ी है, बल्कि इसका कारण कुछ और ही है।

कहा जा रहा है कि प्रियंका ने फिल्म भारत दिशा और तब्बू के कारण छोड़ी है। जब प्रियंका ने फिल्म साइन की थी उस समय वो अकेली एक्ट्रेस थी। बाद में दिशा और तब्बू की एंट्री हुई, जिसकी वजह से प्रियंका थोड़ी परेशान हो गयी। इसलिए उन्होंने फिल्म छोडऩा ही सही समझा। प्रियंका के फिल्म छोडऩे के बाद कैटरीना को सलमान के अपोजिट साइन कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad