इलाहाबाद: आनंद भवन के बाहर लगी नेहरू की मूर्ति हटाई, कांग्रेस का प्रदर्शन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 14 September 2018

इलाहाबाद: आनंद भवन के बाहर लगी नेहरू की मूर्ति हटाई, कांग्रेस का प्रदर्शन…

नई दिल्ली। गांधी परिवार के पैतृक शहर इलाहाबाद में आनंद भवन के बाहर लगी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति हटा दी गई जिसके बाद काफी विवाद बढ़ गया है।

नेहरू की यह मूर्ति उनके पैतृक आवास आनंद भवन के बाहर से महज इसलिए हटाई गई, क्योंकि पड़ोस में लगी जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय के मूर्ति स्थल का विस्तार किया जाना था। योगीराज में दीनदयाल उपाध्याय के मूर्ति स्थल के विस्तार के लिए पंडित नेहरू की मूर्ति पर रस्सी और बोरियां बांधकर क्रेन के जरिये हटाया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्रेन को रोककर योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उस पर बदले की भावना और भेदभाव के साथ काम करने का आरोप लगाया। हंगामा करने वाले कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीजेपी की सरकारें महापुरुषों की मूर्तियों का लगातार अपमान कर रही हैं।

इलाहाबाद में आनंद भवन के बाहर से नेहरू की मूर्ति को अपमानजनक तरीके से हटाया जाना एक विचारधारा को ख़त्म किये जाने की साजिश है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ शुक्रवार से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad