मेष राशिफल— आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।आज आपको बिना कारण चिन्ता, भय एवं दुख महसूस हो सकता है। अपने नजदीकी परिचितों एवं मित्रों से बात करने में नरमी से पेश आएं। मानसिक अस्वस्थता में धैर्य एवं व्यवसाय में पूर्ण शान्ति बनाए रखें।
वृषभ राशिफल— आज के दिन आय में वृद्धि होने की आशा बनी रहेगी। परामर्श शक्ति का सदुपयोग होगा। स्नेही एवं मित्रों से लाभ तथा सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा पुराने रोगों में अपेक्षित सुधार हो सकता है।
मिथुन राशिफल— आज आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति तथा भौतिक सुविधाओं का पूरी तरह से उपभोग हो सकेगा। आज आपका विरोधी पक्ष निर्बल रहने से शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता की अनुभूति होगी। व्यवसाय या आजीविका क्षेत्र से लाभ मिलेगा।
कर्क राशिफल— आज आप धार्मिक कृत्य कर पाएंगे। देवभक्ति तथा दान-धर्म एवं परोपकार करने में एक अलग से वातावरण की प्राप्ति होगी। आर्थिक उपार्जन में लाभ होगा। भाग्यवर्धन के सुअवसर प्राप्त होने से मानसिक आनन्द पूरे दिन बना रहेगा।
सिंह राशिफल— आज पूरा दिन आप मानसिक अशान्ति, व्यथितता तथा भयग्रस्त परिस्थितियों से सम्भलें। यात्रा, प्रवास, वाहन चलाने में मन एकाग्र रखें। मानसिक शान्ति को प्रधानता दें। आर्थिक लेन-देन व धन-संपत्ति के लेन-देन में सावधानियां रखें।
कन्या राशिफल— आज आपका पूरा दिन शुभ फलदायक व्यतीत होगा। महत्व के कार्य में सफलता एवं यश की प्राप्ति होगी। चित्त में सकारात्मक भावना बनी रहेगी। सन्तान से लाभ प्राप्त हो सकता है या आदर-सत्कार व सम्मान प्राप्त होगा।
तुला राशिफल— आज के दिन आपको शारीरिक एवं मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। प्राधान्य एवं महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी अड़चन व विघ्न के साथ संपन्न होंगे। जीवनसाथी तथा संतति से ऊष्मा एवं सम्मान व सहयोग प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपको वांछित वस्तु की प्राप्ति होगी एवं मनोकामना पूर्ण होगी। उचित पारिश्रमिक व श्रम का फल प्राप्त होगा। हितचिंतक व्यक्तियों का सहयोग बना रहेगा। अपने विरोधी पक्ष व विरोधियों को पूर्ण रुप से परास्त करने की शक्ति बनी रहेगी।
धनु राशिफल— आज व्यक्तिगत कार्य में मन नहीं लगेगा एवं भलाई के कार्य में भी अपयश मिल सकता है। अनावश्यक व्यय से बचें, सोच-समझकर आर्थिक व्यय करें। स्वयं की गलतियों से मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। मानसिक स्थिति को काबू में रखें।
मकर राशिफल— आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों एवं स्नेहीजनों से हो सकती है एवं उनसे सहयोग तथा लाभ भी मिलेगा। रुकी यात्रा या प्रवास का आयोजन बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में पराक्रम एवं पुरुषार्थ के आधार पर लाभ होगा।
कुम्भ राशिफल— आज आपको अपने स्वतन्त्र अस्तित्व को ठेस पहुंचने से मानसिक अशान्ति होगी। स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करें। निराशा को सकारात्मक शक्ति के ढांचे में ढालने का प्रयास करें। रिश्तेदारों एवं मित्रों से अनबन में विवादित स्तिथि से परहेज करें।
मीन राशिफल— आज के दिन आपको दैनिक व्यवसाय में धन लाभ की आशा पूर्ण होगी। मानसिकता प्रफुल्लिता रहेगी, शान्ति का अर्थ समझ पाएंगे। वाद-विवाद एवं पारिवारिक तालमेल बनाने में आप आंतरिक संतोष प्राप्त कर पाएंगे। पत्नी तथा सन्तान का सहयोग मिलेगा।

No comments:
Post a Comment