30 अक्टूबर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 29 October 2018

30 अक्टूबर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

 

मेष राशिफल— आज आपका स्वास्थ्य अधिक अच्छा रहेगा, पुराने जटिल रोगों में आज राहत रहेगी। व्यापार में उन्नति होगी एवं आर्थिक धनलाभ भी रहेगा। मित्रों से हास-परिहास एवं स्त्रीवर्ग से अधिक सुख की प्राप्ति भी होगी। सन्तान सुख की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशिफल— आज के दिन आपके सभी कार्य सफलता से पूर्ण हो सकते हैं। अभीष्ट कार्य में भी आज सिद्धि प्राप्त होगी। नौकरी में पदोन्नत्ति के योग है, उच्चाधिकारी से आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों से आपको व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

मिथुन राशिफल— आज के दिन आपको व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। आय की जगह व्यय अधिक होगा, फ़िज़ूल के खर्च पर काबू रखें। यदि आप राजकारण (राजनीती) से जुड़े हुए हैं, तो सभी कार्यों में आज आप सावधानी रखें, राज्य की ओर से परेशानी बढ़ सकती है।

कर्क राशिफल— आज के दिन आपको छोटी-मोटी शारीरिक शिकायत रह सकती है। खान-पान में पूरी सावधानी रखें। अपच, खाँसी, श्वास, तथा छाती के रोग के कारण हो सकता है, अस्पताल जाना पड़े। पारिवारिक झगड़ा-विवाद और मानसिक क्लेश हो सकता है।

सिंह राशिफल— आज का दिन आपके लिए अधिक धन प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। छोटी-मोटी लाभदायक यात्रा आज आप कर पाएंगे। वाणिज्य एवं व्यवसाय में अधिकतर लाभ ही रहेगा। जीवनसाथी की ओर से उत्तम भोजन एवं शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी।

कन्या राशिफल— आज के दिन आपको रिश्तेदारों एवं मित्रों से भेंट एवं धन का आविर्भाव होगा। दैनिक व्यवसाय में पत्नी एवं सन्तति का साथ-सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ रहने से मानसिक आनन्द एवं यश की प्राप्ति होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशिफल— आज ज़रूरी न हो तो आप यात्रा टाल दें। यात्रा में कष्ट एवं दुर्घटना का योग बन रहा है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धनहानि हो सकती है। पेट में जलन, गैस, एसिडिटी की शिकायत रहेगी। बड़े-बुज़ुर्ग के स्वास्थ्य को सम्भालें।

वृश्चिक राशिफल— आप आज अनावश्यक वाद-विवाद में न पड़े, स्वजनों से विवाद में भी न पड़े व कटु शब्दों का प्रायोजन न करें। चित्त में चंचलता रहेगी। छाती दर्द की शिकायत रहेगी। जल तथा स्त्री जाती से सचेत रहें। समाज में अपमान का भय रहेगा।

धनु राशिफल— आज आपका दिन सभी प्रकार से आनन्ददायक व उत्साह से व्यतीत होगा। आज आपको धन की प्राप्ति होगी। वस्त्राभूषण का सुख मिलेगा। प्रेमिका/पत्नी से शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात लाभदायक रहेगी।

मकर राशिफल— आज के दिन आपको पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उत्तम भोजन व वस्त्रों का लाभ प्राप्त होगा, नए आभूषण की खरीदी कर पाएंगे। दैनिक रोजगारी में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। मित्रों एवं स्नेहीजनों से सम्मान मिलेगा।

कुम्भ राशिफल— आज आपका पुरा दिन सुखमय व आनन्ददायक व्यतीत होगा। अन्न, द्रव्य व वस्त्र का लाभ होगा। स्वजन, स्त्री, सन्तति इत्यादि का सुख मिलेगा। समाज में सम्मान व प्रतिष्ठा की वृद्धि के लिए सुअवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशिफल— आज आप पराधीनता, आलस्य, ईर्ष्या का अनुभव करेंगे व हाथ में लिए हुए कार्यों में नुकसान एवं द्रव्य की हानि हो सकती है। मित्रजनों एवं रिश्तेदारों से व्यवहार करने में सावधानी रखें। मातृपक्ष की ओर से अप्रिय समाचार मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad