भाजपा मध्यप्रदेश व देश के लिए बड़ा खतरा : माकपा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 2 October 2018

भाजपा मध्यप्रदेश व देश के लिए बड़ा खतरा : माकपा

भोपाल। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भाजपा को प्रदेश और देश के लिए बड़ा खतरा बताया है और मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में उसे हराने का संकल्प दोहराया है। साथ ही कांग्रेस से भी दूरी बनाए रखने की बात कही है। माकपा के मध्यप्रदेश राज्य सचिवमंडल ने सोमवार को एक बयान जारी कर तीन महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार और सत्ता से बेदखली तथा अगली विधानसभा में वामपंथ एवं जनोन्मुखी लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष शक्तियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की दिशा में की जा रही कोशिशों तथा पहलों का स्वागत किया है।

माकपा के मध्यप्रदेश राज्य सचिवमंडल ने दोहराया है कि भाजपा सत्ता में है और यह आरएसएस की राजनीतिक भुजा है। अपने इस बुनियादी रिश्ते के चलते भाजपा देश के लिए मुख्य खतरा है। इसमें दो राय नहीं कि इस समय प्रदेश की जनता के सामने मुख्य लक्ष्य भाजपा को हराकर उसे सत्ता से हटाने का है। कांग्रेस और भाजपा दोनों को बराबर का खतरा नहीं माना जा सकता।

माकपा के मध्यप्रदेश राज्य सचिवमंडल के अनुसार, इस राजनीतिक कार्यभार पर अमल करते हुए कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन या साझा मोर्चा नहीं बनाया जाएगा। कांग्रेस भी बड़े पूंजीपतियों और सामंतों के हितों की नुमाइंदगी करती है और साम्राज्यवाद परस्त नीतियों पर चलती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad