भाटपार रानी (देवरिया)। ‘समस्याओं के समाधान में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि वे उन्हें उजागर करते हैं तो समाधान होता है।’ उक्त बातें अपने सम्बोधन में भाटपार रानी के लोकप्रिय विधायक आशुतोष उपाध्याय (बबलू) ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन में कहीं। वे गुरुवार को यहां की आर्य धर्मशाला में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा आयोजित ‘समस्यों के समाधान में पत्रकारों की भूमिका’ विषय पर बोल रहे थे।

उन्होंने पत्रकार महासंघ के इस आयोजन की सराहना की। डॉ आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि मैं पत्रकारों के लिए पूरी ताकत से हर मुद्दे पर पहल करूँगा। पत्रकार अपने कलम का निष्पक्ष इस्तेमाल करें।
महासंघ के पत्रकार उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी सरदार दिलावर सिंह ने पत्रकारों के उत्पीड़न एवम उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहने का संकल्प दोहराया। राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षविद डॉ टीपी सिंह ने विषय को रेखांकित किया। आयोजन को नगर पंचायत अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला महासचिव डॉ गोपेश कुमार, ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के तहसील अध्यक्ष नवीन सिंह बघेल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ जनार्दन सिंह, नेशनल प्रेस यूनियन के जिलाध्यक्ष डॉ मोतीलाल, पत्रकार उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी रामदरश गुप्ता,
कुमार प्रसाद, आदि ने अपने विचार रखे।
इसमें सुनील कुमार यादव, संजय कुमार गुप्ता जी, रुद्रपुर तहसील अध्यक्ष राजाराम गुप्ता, आजाद, कुमार गौड़, शिव कुमार यादव, गयासुद्दीन लारी, असलम परवेज़,कमल पटेल,अनिरुद्ध गुप्त जी,अजय आर्य,रुदलगोंड, जवाहर लाल गुप्ता,रामाशीष, सम्पुरणेश, भगवान उपाध्याय, सुरजन शाह, मनोज कुमार पांडेय, विवेक पांडेय, विभूतिपांडेय, वीरेन्द्र पाण्डेय, सिद्दीकी, भूपेंद्र यादव समेत सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे, औऱ अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ इफ्तेखार अहमद वारसी ने किया।
अन्त में आयोजक कमल पटेल ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवम पूर्वांचल प्रभारी विश्वामित्र मिश्र ने की।

No comments:
Post a Comment