मथुरा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा में 84 वें दीक्षा समारोह में श्री जवाहर लाल नेहरू स्वर्ण पदक वृन्दावन लॉ कॉलेज वृन्दावन की छार्ता बृजरानी सिंह को प्रदान किया गया।
बृजरानी सिंह वृन्दावन के प्रसिद्ध समाज सेवी डाॅ.सत्य नारायण सिंह की बेटी हैं। बृज रानी सिंह ने एलएलबी 2018 में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ साथ मानवाधिकार और अंतर्राष्ट्रीय विधि में सर्वोच्च अंको से परीक्षा उत्तीर्ण की। दीक्षांत समारोह में बृज रानी सिंह को स्वर्ण पदक उत्तर प्रदेश के राज्य पाल राम नाइक, केंद्रीय गृह मंत्री राज नाथ सिंह एवं कुलपति डा.अरविन्द कुमार दीक्षित प्रदान किया।
उनकी इस उपलब्धि पर संत स्वामी महेशानन्द सरस्वती, नाम देव शर्मा, तरुण गौर, अभय सिंह, सुभाष सरकार, अमित गोस्वामी , हुब लाल, माधव शरण अग्रवाल, ओम प्रकाश सिंह, मनोहर लाल शर्मा, प्रदीप कुमार शुक्ला, कलश शर्मा, .दिनेश आचार्य, मधु सूदन अग्रवाल, राजेश शर्मा, ब्रम्हानन्द शर्मा, गन्नी भाई आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
फोटो-31यूपीएच मथुरा08
फोटो परिचय-डा.बीआर अम्बेडकर विष्वविद्यालय के दीक्षंत समारोह में गृहमंर्ती राजनाथ सिंह एवं राज्यपाल राम नाईक बृजरानी को स्वर्ण पदक प्रदान करते हुए।

No comments:
Post a Comment