प्रियंका और निक के बारे मे परिणीति चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 2 October 2018

प्रियंका और निक के बारे मे परिणीति चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास राजस्थान में हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि ये दोनों वहां अपनी रॉयल वेडिंग के लिए डेस्टिनेशन की खोज कर रहे हैं। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। जहां एक तरफ निक और प्रियंका की शादी को लेकर लगाए जा रहे कयास जोरों पर हैं, वहीं दूसरी ओर प्रिंयका की बहन परिणीति ने उन्हें लेकर कई खुलासे किए हैं।

इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म को प्रमोट करने पहुंची परिणीति ने प्रिंयका और निक के रिश्ते को लेकर कई खास बातें बताईं। उन्होंने कहा कि जब निक जोनास ने प्रियंका को प्रपोज किया था तो उन्होंने सबसे पहले ये बात परिणीति को बताई थी।

परिणीति ने कहा, ”निक ने प्रियंका का जुलाई में प्रपोज किया था जब वो लंदन गई हुईं थी। निक ने प्रियंका के लिए एक बेहद खास रिंग बनवाई थी। प्रियंका ने मुझे रात 3 बजे फोन किया था। मैंने प्रियंका की मिस कॉल देखने के बाद उन्हें कॉल किया तो उसने मुझे अपनी रिंग दिखाई। प्रियंका की रिंग देखकर मैं शॉक रह गई थी। उस वक्त प्रियंका और निक दोनों साथ में फोन पर थे। उन्होंने कहा कि वो मुझे सबसे पहले इस बारे में बताना चाहते थे। मैं तो ये सुनकर फोन पर ही रोने लगी थी। मेरे लिए बेहद इमोशनल और खुशी भरा पल था।”

परिणीति ने ये भी बताया कि निक ने प्रियंका की मम्मी को बड़ी मां बुलाते हैं और उन्होंने उनसे भी प्रियंका से शादी करने के लिए इजाजत मांगी थी। उन्होंने कहा, ‘निक एक समझदार व्यक्ति हैं और बहुत अच्छे भी। वो बड़ी मां से इजाजत मांगने यहां तक आए थे।’ बता दें कि परिणीति चोपड़ा एक्ट्रेस प्रियंका की कजिन सिस्टर हैं। बीते दिनों जब प्रियंका चोपड़ा निक को लेकर इंडिया आईं थी तो परिणीति उनसे मिलने गोवा गईं थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad