10 नवम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday 9 November 2018

10 नवम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज आपका दिन विभिन्न प्रकार की खुशियों के साथ व्यतीत होगा। आप अपने शेष महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य सांय काल से थोड़ा नरम हो सकता है। पारिवारिक कार्य में संतति एवं जीवनसाथी का योगदान पूर्ण रहेगा। मानसिक शान्ति दोपहर के बाद संभालें।

वृषभ राशिफल—आज आप अपनी विचारधारा से प्रगति का अनुभव प्राप्त कर पाएंगे। स्थाई तथा जटिल रोगों में राहत मिलने से शारीरिक स्फूर्ति भी बनी रहेगी। श्रद्धा, विश्वास एवं अपेक्षित आदर्श लाभ से परामर्श शक्ति में भी वृद्धि होगी।

मिथुन राशिफल— आज आपकी अपने मित्रों एवं बंधुओं से मिलन-मुलाकात होगी। वस्त्र, आभूषण मिलने के योग हैं। हाथ में लिए हुए कार्यों में सफलता तथा यश मिलेगा। कार्य करने में आंतरिक उत्साह रहेगा। व्यवसाय के कारण आपको प्रवास भी करना पड़ सकता है।

कर्क राशिफल— आज आपको मानसिक असंतोष रह सकता है। परिवार एवं रिश्तेदारों से नहीं बनेगी। पत्नी से अच्छा भोजन व सुख प्राप्त नहीं हो पाएगा। व्यावसायिक कार्य में असफलता मिलेगी। पाप कर्मों की प्रवृत्ति से बचें और विद्या में रुचि नहीं रहेगी।

सिंह राशिफल—आज के दिन आपको व्यावसायिक लाभ, सरकारी लेन-देन में लाभ, व्यापार एवं वाणिज्य में लाभ मिल सकता है। इच्छित स्थान पर आप स्थानांतरण कर सकेंगे। शुभ समाचार का इंतजार आज खत्म होगा।

कन्या राशिफल—आज के दिन आपको व्यापार-वाणिज्य में सावधानी रखनी होगी। महत्वपूर्ण कार्य बिगड़े नहीं है एवं अपयश ना मिले उसका ध्यान रखें। पारिवारिक शान्ति बनाए रखने के लिए हो सके उतना योगदान दें। छोटी-मोटी यात्रा में सावधानी रखें।

तुला राशिफल—आज के दिन आपको दैनिक व्यापर में अपनी एकाग्रता बढ़ानी होगी। व्यापर में छोटी-बड़ी हानि की सम्भावना हो सकती है। घर के लिए भौतिक वस्तुओं में खर्च हो सकता है। अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।

वृश्चिक राशिफल—धनिक पुष्टि से स्तरीय वृद्धि होगी। नए व्यक्तियों से दोस्ती और उनके द्वारा खुशी एवं आनन्द मिलेगा। पारिवारिक जीवन से खुशहाली प्राप्त होगी। पुराने रोगों में राहत रहेगी तथा शत्रु पर प्रभाव बना रहेगा। सौभाग्य में वृद्धि होने से आंतरिक आनन्द प्राप्त होगा।

धनु राशिफल— आज के दिन आप अनेक प्रकार की उम्मीद एवं सफलता प्राप्त करेंगे। शारीरिक एवं मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से सहयोग एवं प्रेम प्राप्त होगा। भाग्योदय में वृद्धि होगी एवं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मित्र एवं बंधुओं से भेंट मिलेगी।

मकर राशिफल— आर्थिक लाभ व व्यवसाय में धन का आविर्भाव होगा। मानसिक शान्ति बनी रहेगी। व्यक्तिगत बातचीत और व्यवहार में भावनात्मक वातावरण की अनुभूति होगी। मित्रों से जान-पहचान एवं परिवारजनों से साथ-सहयोग मिलेगा। कार्य में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुम्भ राशिफल—आज आप यदि कोई नया कार्य पूर्ण करने का सोच रहे हैं तो सफलता का योग है। बंधुओं एवं मित्रों का योग्य कार्यों में सहयोग रहेगा। विद्यार्थी अभ्यास एवं ज्ञान प्राप्ति हेतु विचार-विमर्श करेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा।

मीन राशिफल—आज के दिन आप को पूरी तरह से सावधानी रखनी होगी। इष्ट एवं ज़रूरी कामकाज को टाल दें। आज अनिष्ट वातावरण, अशान्त परिस्थिति एवं व्यथितता आपको अधिक सताएगी। आज के दिन यदि कोई शुभ कार्य करने जा रहे हैं तो सावधानी रखें क्योंकि समय आपके विपरीत ही रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad