बिहार का तापमान लुढ़का | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 6 November 2018

बिहार का तापमान लुढ़का

पटना। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ और धूप निकली रही। हालांकि, इस बीच तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसमविदें का कहना है कि कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। रात को थोड़ी ठंड महसूस होगी लेकिन दिन में धूप निकली रहेगी।

अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों, भागलपुर का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री, गया का 17.8 डिग्री और पूर्णिया का 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad