22 दिसम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday 21 December 2018

22 दिसम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आप पारिवारिक अशान्ति में अपने क्रोध पर काबू रखें। मानसिक अशान्ति, व्यथितता या भयग्रस्त परिस्थिति में संभालें। आर्थिक लेन-देन व धन-संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। यात्रा-प्रवास व वाहन चलाने में मन एकाग्र रखें।

वृषभ राशिफल— आज के दिन आपको मित्रों तथा स्नेहीजनों से साथ-सहयोग एवं लाभ प्राप्त होगा। अपने अनुकूल वातावरण का योग्य उपयोग करें। व्यापार-व्यवसाय में पराक्रम एवं पुरुषार्थ के आधार पर लाभ होगा। छोटी यात्रा-प्रवास का भी योग बन रहा है।

मिथुन राशिफल— आज आप अनावश्यक व्यय से बचें, सोच-समझ कर आर्थिक व्यय करें। स्वयं की गलतियों से मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। मानसिक अस्थिरता को काबू में रखें। निजी या व्यक्तिगत कार्यों में मन नहीं लगेगा एवं भलाई के कार्य में भी अपयश मिल सकता है।

कर्क राशिफल— आज का पूरा दिन शुभफलदायक व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता एवं यश की प्राप्ति होगी। चित्त में सकारात्मक भावना बनी रहेगी। संतान से लाभ प्राप्त हो सकता है और आदर, सत्कार एवं मान प्राप्त होगा। जन्म के ग्रहों ने साथ दिया तो वायदे के व्यापार में लाभ होगा।

सिंह राशिफल— आपके व्यवसाय में आज धन लाभ की आशा पूर्ण होगी। वाद-विवाद एवं पारिवारिक तालमेल बनाने में आंतरिक संतोष प्राप्त कर पाएंगे। मानसिकता प्रफुल्लिता रहेगी, शान्ति का अर्थ समझ पाएंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, भाग्योदय में वृद्धि होगी।

कन्या राशिफल— आज आपको भाग्यवर्धन के अवसर प्राप्त होने से मानसिक प्रसन्नता पूरे दिन बनी रहेगी। धार्मिक कृत्यों में रुचि रहेग,। देव्भक्ति तथा दान-धर्म एवं परोपकार करने में एक अलग से वातावरण की प्राप्ति होगी। आर्थिक उपार्जन से लाभान्वित भी हो सकते हैं।

तुला राशिफल— आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करें; निराशा को सकारात्मक शक्ति के ढांचे में ढालने का प्रयास करें। अपने स्वतंत्र अस्तित्व को ठेस पहुंचने से मानसिक अशान्ति होगी। रिश्तेदारों एवं मित्रों से अनबन में विवादित स्थिति को परहेज करें।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन मानसिक शान्ति बनी रहने से ह्रदय पूर्ण रूप से प्रफुल्लित रहेगा। उचित पारिश्रमिक, श्रम का फल प्राप्त होगा। शुभचिंतक व्यक्तियों का सहयोग बना रहेगा। अपने विरोधियों को पूर्ण रूप से परास्त करने की शक्ति बनी रहेगी। इच्छित काम की पुष्टि होगी।

धनु राशिफल— आज आपको शारीरिक एवं मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक स्तर पर सम्मान के साथ शुभ अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी तथा संतति से ऊष्मा एवं सम्मान, सहयोग प्राप्त होगा। प्राधान्य एवं महत्व के कार्य बिना किसी अड़चन या विघ्न के साथ संपन्न होंगे।

मकर राशिफल— आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा पुराने रोगों में अपेक्षित सुधार होगा। आय में वृद्धि होने की आशा बनी रहेगी। अनपेक्षित या अप्रत्याशित धन लाभ का भी योग हो सकता है। परामर्श शक्ति का सदुपयोग होगा। स्नेही एवं मित्रों से लाभ तथा सहयोग प्राप्त हो सकता है।

कुम्भ राशिफल— आज आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें, बिना कारण चिन्ता, भय एवं दुख महसूस हो सकता है। अपने नजदीकी परिचितों एवं मित्रों से बात करने में नरमी से पेश आएं। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यवसाय में पूर्ण शान्ति बनाए रखें।

मीन राशिफल— आज आपको व्यवसाय में या आजीविका के क्षेत्र पर लाभ मिलेगा। इच्छित कार्य में यश एवं सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक सुख तथा भौतिक सुविधाओं का पूरी तरह से उपभोग हो सकेगा। आपका विरोधी पक्ष निर्बल रहने से शारीरिक तथा मानसिक आनन्द की अनुभूति होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad