प्रियंका, निक के रिसेप्शन में सलमान, कैटरीना सहित सितारों का जमावड़ा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday 21 December 2018

प्रियंका, निक के रिसेप्शन में सलमान, कैटरीना सहित सितारों का जमावड़ा

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने गुरुवार को मुंबई में तीसरा वेडिंग रिसेप्शन दिया। ताज लैंड्स एंड होटल में इस हुए इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की।

इस दौरान प्रियंका ने सफेद रंग का आउटफिट पहना हुआ था और निक जोनस सूट, बूट में काफी फब रहे थे।

इस रिसेप्शन में सलमान खान ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। इससे पहले खबरें प्रियंका के फिल्म ’भारत’ छोड़ने की वजह से सलमान उनसे खफा थे।

रेखा हर बार की तरह दिलकश लुक में नजर आईं। रेखा ने कांजीवरम साड़ी पहनी हुई थी। कंगना रनौत बहन और मां के साथ पहुंचीं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी काले परिधानों में पहुंचे।

इसके अलावा ए.आर.रहमान, कैटरीना कैफ, परिणीति चोपड़ा, करण जौहर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, अनुष्का शर्मा, कियारा आडवाणी, समीरा रेड्डी, गीता बसरा, राजकुमार राव, पत्रलेखा, जायरा वसीम, डेविड धवन, पूजा हेगड़े, रवीना टंडन, विवेक ओबेरॉय और तमन्ना भाटिया ने भी पार्टी में शिरकत की।

विद्या बालन पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ पहुंची। काजोल, आशा भोंसले भी पहुंचीं। बैडमिटन स्टार सायना नेहवाल, मुकेश भट्ट और राकेश ओमप्रकाश मेहरा भी पहुंचे।

हेमा मालिनी हरी साड़ी में खूबसूरत लग रही थी। तुषार कपूर पिता जितेंद्र के साथ पार्टी में पहुंचे।

निक और प्रियंका ने जोधपुर के उम्मेद भवन में ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad