मेष राशिफल— आज का दिन आपको सुखमय वातावरण देगा। शारीरिक स्वास्थ्य संतोषकारक रहेगा तथा घरेलू एवं जटिल रोगों में राहत मिलेगी। यदि किसी कार्य पर विचार-विमर्श करना चाहते हैं तो बिना अड़चन या विघ्न के साथ संपन्न होगा तथा कार्य सफल भी होगा।
वृषभ राशिफल— आज का दिन आपकी मानसिक शान्ति बनी रहेगी तथा मनोकांक्षाओं की पूर्ति होने से आंतरिक शान्ति भी बढ़ेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। यदि आप कुछ नया करने जा रहे हैं तो समय अनुसार व्यापार में लाभ हो पाएगा। मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखें।
मिथुन राशिफल— दैनिक व्यापार में थोड़ी सतर्कता रखकर आगे बढ़ें, हो सके तो व्यापार में बड़े साहस करने की जगह संतोष रखें और समझदारी से आगे बढ़ें। स्वरोजगार कर रहे व्यक्तियों को रोजगार में मध्यम लाभ रहेगा। शैक्षणिक कार्य में सफलता रहेगी।
कर्क राशिफल— शारीरिक अवस्था के अनुरूप थकावट, रक्तचाप अथवा ह्रदय रोग से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है। जीवन साथी से छोटे-मोटे मनमुटाव की वजह से शैय्यासुख में कमी आ सकती है या झगड़ा हो सकता है। आय से अधिक व्यय होगा।
सिंह राशिफल— आज आप का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, सामान्य रोगों में शान्ति मिलेगी। बंधु-बांधव तथा मित्रों से संबंधों में सुधार होकर उनका सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग में कार्य की सफलता रहेगी, कर्मचारी से मान मिलेगा।
कन्या राशिफल— आज के दिन आप यदि व्यवहारिक एवं व्यवसायिक कार्यो में गफलत में रहे तो आर्थिक हानि हो सकती है। सेहत में बड़े रोगों में ध्यान नहीं दिया तो अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में रुचि नहीं रहेगी।
तुला राशिफल— आज के दिन आपके स्वभाव में परिवर्तन आएगा; ज्ञान, बल, शील और नम्रता से आपकी एक अलग पहचान हो सकती है। धार्मिक कार्य में रुचि रहेगी तथा सामाजिक स्तर पर सम्मान बढ़ेगा। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।
वृश्चिक राशिफल— आज आप संपत्ति या कुटुंब को लेकर थोड़े व्यस्त या चिन्तित रहेंगे। पड़ोसी से अनबन हो सकती है, आप अपनी जिह्वा पर पूर्ण काबू रखें। धन-धान्य एवं वाणी का उपयोग जरूरत पड़ने पर ही करें। हो सके तो असत्य का आश्रय ना लें।
धनु राशिफल— यदि आप साझेदारी से व्यापार में जुड़े हैं तो आज आपको लाभ हो सकता है, व्यापार में संतोष रहेगा। राजकीय क्षेत्र जुड़े हैं तो मान-सम्मान बढ़ेगा एवं सामूहिक कार्यों में अग्रता रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ने में आज अधिक रुचि रहेगी।
मकर राशिफल— आज का दिन आपको शुभ फल प्राप्ति हेतु परिश्रम का सूचन करेगा। यदि व्यवसाय में आगे बढ़ना है तो पुरुषार्थ एवं योग्य पराक्रम करना जरूरी होगा। विद्यार्थी तथा प्रतिस्पर्धा के छात्रों को आज अपने विचारों के अनुकूल सफलता मिलेगी।
कुम्भ राशिफल— आज के दिन आपकी लेखन कार्य में अभिरुचि महत्वपूर्ण रहेगी। नए वस्त्र या आभूषण की आकांक्षा पूर्ण है तो शीघ्र ही पूर्ण होगी। मित्रों एवं बंधुओं से भेंट होगी, साथ में मित्रता भी प्रगाढ़ होगी। व्यापार में मंद गति से लाभ हो पाएगा।
मीन राशिफल— आज आप अपनी सर्वशक्ति कारोबार एवं प्रगति के पथ पर लगाएंगे, दूसरे शब्दों में कहें तो आपका केंद्र सिर्फ धन कमाना या बचत पर ही होगा। तबादला या उच्चपद की प्राप्ति हेतु प्रयत्न कर रहे हैं तो कार्य संपन्न होगा।

No comments:
Post a Comment