हरदोई-निःशुल्क जांच शिविर में बांटे कंबल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 19 January 2019

हरदोई-निःशुल्क जांच शिविर में बांटे कंबल

मल्लावा।हरदोई-शनिवार को पंडित अयोध्या प्रसाद दीक्षित एवं श्रीमती सरयू देवी दीक्षित की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर गंज जलालाबाद में नरेश चंद्र दीक्षित के आवास पर आयोजन किया गया।जिसमे डॉ एस के वर्मा, डॉ शुशांत वर्मा, डॉ कौस्तुभ श्रीवास्तव के द्वारा पांच सौ मरीजों की जांच की गई।इसमे मांस पेशियों, जोड़ो के दर्द, सियाटिका, वी पी, गैस समेत कई बीमारियों की जांच कर निशुल्क परामर्श दिया गया।इसके अलावा गरीबों को कम्बल भी वितरित किए गए। समाजसेवी व राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश दीक्षित ने ठंड के मौसम को देखते हुए गरीबो को कम्बल देकर उन्हें विदा किया तो गरीबो ने दुवाये दी । इस मौके पर छोटू दीक्षित, अनिल दीक्षित, सुनील, स्पर्श, छुन्नू बाबू, नीरज मिश्रा, अनुराग मिश्रा, कमलेश कुमार, शरद कुमार , नरेन्द्र शुक्ला समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad