चंदौली। लोकसभा चुनाव की आहट के साथ राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में दो कदम आगे बढ़ते हुए भाजपा की एक महिला विधायक ने बसपा मुखिया मायावती पर अर्मादित टिप्पणी कर अपशब्द कहे। जिस वक्त वह मंच से भाषण दे रही थी, उस वक्त मंच पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे व विधायक पंकज सिंह भी मौजूद थे।
शनिवार को जिले में बबुरी के परनपुरा गांव में आयोजित किसान कुंभ महाअभियान में मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह ने सपा बसपा गठबंधन पर हमला बोलते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मायावती न तो नर लगती हैं ना नारी। विधायक यहां नहीं रूकी और बसपा मुखिया को किन्नर के समान बता दिया। गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए भाजपा विधायक साधना सिंह ने मायावती को महिला जाति पर कलंक बताया और कहा कि उन्होंने सत्ता के लिये चीरहरण करने वालों से हाथ मिला लिया। विधायक ने कहा कि द्रौपदी ने प्रण किया था कि जब तक दुष्शासन के लहू से बाल नहीं धोऊंगी तब तक उन्हें बांधूंगी नहीं लेकिन मायावती ने महिला अस्मत से खिलवाड़ करते हुए सत्ता के लिए सब कुछ भुलाकर सपा से समझौता कर लिया। उन्होंने कहा कि मैं उनके इस कदम का तिरस्कार करती हूं। इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रभारी प्रदेश महामंत्री तथा नोएडा के विधायक पंकज सिंह भी मौजूद थे।
Post Top Ad
Saturday, 19 January 2019
भाजपा की महिला विधायक ने मायावती को अर्मादित टिप्पणी कर अपशब्द कहे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment