मल्लावां में फर्जी नर्सिंग होम संचालकों में मचा हड़कंप
मल्लावां, हरदोई -मल्लावां में तीन दिन पूर्व कस्बे के न्यू नारायण हास्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी । नगर में दर्जनों फर्जी हास्पिटल संचालकों में हड़कंप मच गया है । कुछ हास्पिटलों में ताला लगा दिया गया व कुछ हास्पिटलों के संचालकों ने बोर्ड उतार दिया है वहीं कुछ नर्सिंग होम आगे शटर बंद कर पीछे के दरवाजे संचालन किया गया ।बीती 17 जनवरी को न्यू नारायण हास्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर में प्रसव के दौरान आपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी।कस्बे में चल रहे अवैध नर्सिंग होम वग़ैर रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे । जब कि तरुण मित्र के द्वारा पहले ही अवैध नर्सिंगहोमों को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अनहोनी घटना का इंतजार करता रहा। अगर समय रहते स्वास्थय विभाग चेत गया होता तो आज इन अवैध नर्सिंग होम संचालकों के हौसले बुलंद ना होते ।

No comments:
Post a Comment