हरदोई-पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में अवैध शस्त्र फैक्ट्री और अवैध शस्त्र बरामदगी के संबंध में चलाए जा रहे रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी,क्षेत्राधिकारी सण्डीला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अतरौली थाना क्षेत्र में अवैध शस्त्र बनाने व बेचने का गिरोह सक्रिय है तत्काल कार्रवाई करने पर पकड़ा जा सकता है।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी मय हमराह पुलिस बल उपनिरीक्षक शिवा कांत मिश्रा, उप निरीक्षक वरुण कुमार शर्मा, कांस्टेबल सुनील कुमार, संतोष कुमार ,अजय बालियान, निशांत कुमार और जय प्रकाश बाजपाई द्वारा 18 जनवरी को महादेव घाट गोमती नदी पुल के नीचे से दो व्यक्तियों अनिल कुमार पुत्र विश्राम लोहार निवासी करौली, थाना जनपद सीतापुर, दूसरा आरोपी संजय पुत्र सुंदरलाल पासी निवासी बकरा मजरा क्रोधा थाना अतरौली हरदोई को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की निशानदेही पर मौके से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र,देशी तमंचा बंदूक निर्मित अर्ध निर्मित वस्तुओं को बनाने के कल पुर्जे, वाउचर बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का अंतर्जनपदीय गिरोह है जो आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शस्त्रों की मांग करने वालों की मांग की पूर्ति करता है तथा आसपास के जनपदों में अवैध रूप से निर्मित शस्त्र बड़े पैमाने पर आपूर्ति करता है जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर आर्म्स एक्ट की धारा 325 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ पता लगाया जा रहा है कि उनके द्वारा किन किन अपराधियों को गिरफ्तारी के बाद की सप्लाई की जाती है।
Post Top Ad
Saturday, 19 January 2019
हरदोई-अतरौली क्षेत्र में चल रही अवैध फैक्ट्री का खुलासा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment