रिपोर्ट- अजीत चौधरी
झाँसी । रानी लक्ष्मी बाई की वीर गाथाओं के लिए मशहूर झाँसी में आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके माध्यम से देश के वीर सपूतों स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। इस बुंदेलखंड के ऐतहासिक झाँसी दुर्ग की प्राचीर से जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी व स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव तिवारी ने संयुक्त रूप से अलग ने अंदाज में ध्वजारोहण किया।वही झाँसी जिलाधिकारी इस मौके पर साफा धारण कर किये अलग ही अंदाज नजर आए जो चर्चा का विषय रहा। झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा झाँसी दुर्ग को सुसज्जित किया गया ।कार्यक्रम की शरुआत सैनानी सत्य देव तिवारी और जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत से हुआ।स्वतंत्रता संग्राम सैनानी सत्य देव तिवारी और जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने ध्वजारोहण के बाद गुब्बारों में हवा में छोड़ते हुए गणतंत्र दिवस पर सभी जनपद वासियों को शुभकामनाएं व बधाई दी।
डीएम द्वारा लोगो को सम्बोधित करते हुए लोगो को भारतीय संविधान का सम्मान करने की नसीहत दी और बताया की जिस संविधान पर हम उंगली उठाते है हमे वो उंगली उठाने का अधिकार भी उसी संविधान से ही मिलता है। देश की एकता और अखण्डता को प्रभावित किए बिना समानता का अधिकार हमें आत्मनिर्भर बनाता है। डीएम ने कहा कि महारानी लक्ष्मी बाई की नगरी में इस दुर्ग से ध्वज फहराना मेरे लिए जीवन भर याद रहने वाला पल रहेगा।जिसे वह हमेशा याद रखेंगे।
स्वतंत्रता संग्राम सैनानी सत्य देव तिवारी ने बताया कि 1857 की क्रांति के बाद लम्बे संघर्ष से ही देश को आजादी मिलीं। इसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी योगदान की याद दिलाते हुए उन्ही के पदचिन्हों का अनुसरण करने की अपील की। दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन समाज सेविका डा0 नीति शास्त्री ने किया। अंत में जेडीए सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Post Top Ad
Saturday, 26 January 2019
जिलाधिकारी झांसी ने झांसी किले की प्राचीर से अलग ही अंदाज में किया ध्वजारोहण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment