मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड पर एक नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। नागरिकों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने के प्रयास किये लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परीक्षण हेतु भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सवेरे जानसठ रोड पर जानसठ बस स्टैंड के समीप नाले में एक व्यक्ति का शव पडा हुआ था। नागरिकों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने के प्रयास किये लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि मृतक की मौत नाले में गिरने से हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
Post Top Ad
Sunday, 20 January 2019
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment