पुलिस ने चोरी के मोबाइल सहित दबोचा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 20 January 2019

पुलिस ने चोरी के मोबाइल सहित दबोचा

मुज़फ्फरनगर। बीते माह शादी समारोह में एक महिला से अज्ञात चोर ने उसका मोबाईल झपट लिया था और बीती देर रात्रि भी उक्त चोर फिर से इसी तरह की घटना को अंजाम देने की फिराख में था जिसे मुखबिर खास की सूचना पर थाना सिविल लाईन पुलिस ने मय चोरी के मोबाईल सहित दबोचने में सफलता हासिल की है’। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों द्वारा रात्रि गस्त के आदेशानुसार थाना सिविल लाईन प्रभारी डी के त्यागी के आदेशानुसार चैकी प्रभारी कच्ची सड़क चन्द्र सेन सैनी द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर शाकुन्तलम् पैलेस के पास एक युवक को हिरासत में लेकर पूछ ताछ की गई । पुलिस ने बताया की पकड़ा गया युवक शादी समारोह में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराख में था जिसके पास से चोरी का एक मोबाईल भी बरामद हुआ है । पकड़े गए चोर ने पुलिस पूछ ताछ में अपना नाम फिरोज पुत्र अनीस निवासी लद्दावाला थाना शहर कोतवाली बताया है वहीं चोर ने बताया की उसने एक मोबाईल बीते माह २३/११/२०१८ को गुलशन पैलेस से एक महिला से शादी समारोह के दौरान छीना था । थाना सिविल लाईन पुलिस ने पकड़े गए चोर के खिलाफ सम्बंधित मामले में कार्यवाही करते हुए उसे आज जेल भेज दिया है ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad