भूख हड़ताल पर बैठे चेयरमैन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 20 January 2019

भूख हड़ताल पर बैठे चेयरमैन

जानसठ।। जनता के लिये जमीन से जुड़कर कार्य करने वाले जानसठ चैयरमेन प्रवेंद्र भड़ाना इस समय चर्चाओं में है। प्रवेंद्र भड़ाना जानसठ में बाईपास बनाये जाने के विरोध में साहसिक कदम उठाते हुए रविवार सुबह से भूख हड़ताल पर बैठ गये है। उपजिलाधिकारी जानसठ के माध्यम से जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर को दिये गये ज्ञापन में जानसठ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने बताया कि पानीपत- खटीमा राजमार्ग संख्या 709एडीका निर्माण जनपद मुज़फ्फरनगर व कस्बा जानसठ से होते हुए कराये जाने का राजपत्र दिनांक 29 नवम्बर 2018 को एक समाचार पत्र में प्रकाशित कराया गया है लेकिन भूमाफियाओं ने एनएचएआई के अधिकारियों से मिलीभगत करके उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग का मार्ग बाईपास के रूप में एनएचएआई की वेबसाइट पर दिखा दिया है।चैयरमेन ने कहा कि मैं जानसठ क्षेत्र की जनता के विकास के लिये संकल्पित हूँ और इस मुद्दे पर तब तक संघर्षशील रहूंगा जब तक शासन के द्वारा क्षेत्र की जनता को राष्ट्रीय राजमार्ग जानसठ मुख्य मार्ग से होकर निकलने की घोषणा नही की जाती।उन्होंने जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर से निवेदन किया कि वह स्वयं धरना स्थल पर पहुंचकर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनें और भूमाफियाओं द्वारा कथित बाईपास पर ली गयी जमीनों की रजिस्ट्री की जांच कराकर क्षेत्र की जनता के पक्ष में उचित कार्यवाही करें।उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल के दौरान उनकी जानमाल के नुकसान की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जानसठ चैयरमेन द्वारा की जा रही भूखहड़ताल को कई सामाजिक एवं राजनैतिक लोगो ने भी अपना समर्थन दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad