सुल्तानपुर—– गणतन्त्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, में भव्य परेड का आयोजन किया गया, उक्त परेड के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी म विवेक कुमार द्वारा ध्वजा रोहण कर सलामी ली गयी, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, द्वारा परेड परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के प्रथम कमाण्डर क्षेत्राधिकारी लाइन दलवीर सिंह परेड, द्वितीय कमाण्डर प्रतिसार निरीक्षक शिवराज शाह एवं परेड के तृतीय कमाण्डर यातायात निरीक्षक विरेन्द्र यादव रहे। परेड के प्रथम कमाण्डर क्षेत्राधिकारी लाइन के नेतृत्व में परेड का संचालन किया गया। पुलिस अधीक्षक, द्वारा मुख्य अतिथि जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक, द्वारा परेड में उपस्थित जवानो को अपने पुलिस के कर्तव्यों को निष्ठा एवं ईमानदारी से पूर्ण करने तथा देश एवं जनता की सेवा करने का संकल्प दिलाया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी द्वारा पुलिस के जवानो द्वारा की गयी भव्य परेड के सम्बन्ध में कहा गया कि ऐसा लग रहा है कि मैं यहा बैठ कर दिल्ली की परेड देख रहा हूॅ।

पुलिस के जवानों को किया गया पुरुष्कृत—–
जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक, द्वारा गणतन्त्र दिवस के अवसर पर अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन कर रहे पुलिस के जवानो को पुरस्कृत भी किया जिसमें क्षेत्राधिकारी लाइन दलवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह, यातायात निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव, उ0नि0 राणा प्रताप सिंह, उ0नि0 निर्मल सिंह, उ0नि0 विजय कुमार (फील्ड यूनिट), म0उ0नि0 श्रीमती मंजू देवी (प्रभारी महिला थाना), श्वान हैण्डलर रामाश्रय सिंह, मु0आ0 बृजमणि राय, मु0आ0 चन्दन सिंह (कम्प्यूटर आपरेटर), आ0 सुगन्ध कुमार, आ0 सुखनिधान (पैरोकार को0 नगर), मु0आ0 सनील कुमार, आ0 राकेश मौर्या (को0नगर), म0आ0 कीर्ति, उ0नि0 रतन शर्मा (प्रभारी एस0ओ0जी0) व एस0ओ0जी0 टीम।
वीरता पुरस्कार से हुआ सम्मानित वीर——
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, द्वारा बीरू निषाद पुत्र अच्छे लाल को 14 वर्ष की उम्र में महिला को नदी में डूबने से बचाने के सम्बन्ध में वीरता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अनन्या सहित बॉक्सिंग चैम्पियन भी हुए सम्मानित—
24 मिनट में 2306 चक्कर लगाकर गिनीज बुक आफ वल्र्ड में रिकार्ड बनाकर का नाम रोशन करने वाली 5 वर्ष की अनन्या श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। खेलो इण्डिया में रजक पदक जितने वाली शिवांगी सिंह, बाक्सिंग चैंपियन में रागिनी उपाध्याय को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। गणतन्त्र दिवस में आयोजित भव्य परेड एवं स्कूली बच्चो द्वारा आयोजित सांस्कृति कार्यक्रम का मंच से संचालन श्री अनिल दूबे द्वारा किया गया जिन्हे जिलाधिकारी, व् पुलिस अधीक्षक,द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
No comments:
Post a Comment