माधौगंज,हरदोई।सरकारी व गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों एवं कार्यालयों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।सुबह से ही कस्बे से लेकर गांव की गलियों में नन्हेमुन्ने बच्चे हाथ मे तिरंगा लेकर जोशीले नारे लगाते नजर आए।अमर सेनानी राजा नरपति सिंह की कर्म स्थली रुइयागढ़ी और नगर में बड़े मन्दिर के निकट भाजपा नेत्री पूजा मिश्रा के कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह ने ध्वजारोहण किया। कस्बे के फूलमती मां सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज मे नगर अध्यक्ष अनुराग मिश्र ने ध्वज फहराकर प्रधानाचार्य सतीश कुमार मिश्र के साथ उद्यान प्रतियोगिता के विजयी बच्चों की टीम को पुरस्कार प्रदान किए। के पी सिंह इण्टर कालेज रूद्दीखेड़ा में और ज्योति जूनियर स्कूल कुरसठ में ध्वजारोहण चौकी इंचार्ज कुरसठ जनार्दन सिंह ने किया ,प्राथमिक विद्यालय रूद्दीखेड़ा में प्रधानसंघ अध्यक्ष के पी सिंह ने , थाना परिसर में थाना प्रभारी आर के शर्मा व चौकी कुरसठ पर जनार्दन सिंह चौकी इंचार्ज ने ,नगर पंचायत में अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने ,बी आर सी कार्यालय पर मनोज कुमार ,ब्लॉक कार्यालय पर प्रभारी बी डी ओ प्रमोद सिंह चंद्ररौल ने ,आर आर इण्टर कालेज में दीप्ती द्विवेदी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।एन डी आर एन विद्यालय,सरस्वती शिशु मंदिर,शिवलिया में गांधी प्रतिमा पर ईओ देवांशी दीक्षित ने झंडारोहण किया।
Post Top Ad
Sunday, 27 January 2019
Home
tarunmitra
हरदोई -सरकारी व गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों एवं कार्यालयों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
हरदोई -सरकारी व गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों एवं कार्यालयों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment