लखनऊ। गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को शुक्रवार सुबह विधान सभा के दोनों सदनों में श्रदांजलि दी गई। दोनों सदनों में शहीदों के लिए मौन रखा गया। इसके बाद कार्यवाही सोमवार 18 फरवरी तक स्थगित कर दी गई।
विधान सभा के दोनों सदनों में फिलहाल बजट सत्र चल रहा है। गुरुवार को सत्र के चौथे दिन विपक्ष के हंगामे के चलते बजट पर सामान्य चर्चा शुरू नहीं हो पाई थी। इस दौरान कांग्रेस को छोड पूरा विपक्ष विधान सभा से नदारद था। इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने विरोध जताया था।

No comments:
Post a Comment