मेष राशिफल— आज का दिन आप के लिए दिन हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। प्रवास या यात्रा का आयोजन भी हो सकेगा। अपने व्यवसाय को अग्रिम स्थान पर देखने का आप सोचेंगे जिनमें आपको अपने से ज्यादा पराक्रम एवं पुरुषार्थ का सहारा भी मिलाना होगा।
वृषभ राशिफल— आज हो सकता है व्यर्थ भ्रमण और सर्वाधिक अनिष्टकारक परिस्थितियों से आपको अधिक ही गुजरना पड़े। मानसिक स्थिति भी सहयोग ना दे, बल्कि अशांत और भयग्रस्त मन रहेगा। किसी कार्य में मन नहीं लगेगा तथा कार्य में असफलता हाथ लगने की शंका रहेगी।
मिथुन राशिफल— आज का दिन आप को सुख एवं आनन्द का वातावरण पूरा दिन प्रतीत करवाएगा। मानसिक शान्ति मिलने से पारिवारिक तालमेल में वृद्धि होगी जो आपको एक तरह से नए उत्साह में रखेगी। शारीरिक स्थिति योग्य रहेगी, घरेलू रोगों में राहत रहेगी।
कर्क राशिफल— आज आप थोड़ा संभलकर दिनचर्या का आयोजन सुनिश्चित करें। हो सकता है कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में गलत निर्णय से कार्य बिगड़ जाये या अपयश प्राप्त हो, सम्भलें। आज के दिन आप असंतोष, उदासीनता या मन में निराशा जैसे नकारात्मक स्थिति से दूर ही रहें।
सिंह राशिफल— आज आपको मानसिक शान्ति पुरे दिन मिलेगी। ऋण से मुक्ति मिलने की पूरी सम्भावना है। शारीरिक स्वास्थ्य दिन भर ठीक ही व्यतीत होगा पर उदर या ऊपरी भाग से सम्बंधित रोगों की शिकायत हो सकती है। वांछित वस्तु की प्राप्ति भी सम्भावित है।
कन्या राशिफल— आज के दिन आपको थोड़ी बैचेनी सी महसूस होगी, मानसिक अशान्ति पुरे दिन सताती रहेगी। आय के सामने व्यय होने की आशंका अधिक ही रहेगी। शारीरिक अस्वस्थ्यता एवं पराधीनता का अनुभव होगा। चिकित्सक के पास जाना पड़ सकता है।
तुला राशिफल— आज का दिन आपको सफलता तथा यश की प्राप्ति करवाने में सहायक सिद्ध होगा। दैनिक व्यवसाय में पराक्रम एवं पुरुषार्थ के आधार पर लाभ मिलेगा। अभ्यास की ओर रूचि रहेगी। भाई-बंधुओं से संबंधों में सुधार आएगा। मित्रों से मित्रता प्रगाढ़ होगी।
वृश्चिक राशिफल— आज का दिन आप अधिकतर अपने व्यसाय एवं दैनिक व्यापार में व्यतीत करेंगे। आपको लाभ तथा आय में वृद्धि भी मिलेगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं के साधना आदि आप आज खरीदना चाहते हैं तो शीघ्र इच्छापूर्ण होगी।
धनु राशिफल— आज के दिन आप अपनी दैनिक आय पर ध्यान केंद्रित करेंगे। अपने व्यवसाय को विस्तारने में भी विचार करेंगे। अपनी सोच को आगे बढ़ाने में वरिष्ठ व्यक्तियों एवं मित्रों का साथ भी मिलेगा। आज यदि कोई शुभ कर्म करने का सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है।
मकर राशिफल— आज आपको अपने हर कदम पर सावधान होकर चलना पड़ेगा। हो सके तो फ़िज़ूल की यात्रा को टाल दें। परिस्थिति को हो सके तो पहले समझें, बाद में अन्य सुयोग्य व अनुभवी से सलाह लेकर ही आज आगे बढ़ें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव होगा।
कुम्भ राशिफल— आज का दिन आपके लिए सुखद ही व्यतीत होगा। धर्मपत्नी का पूरा साथ आपको जीने की उम्मीद एवं उत्साह देगा। आज आपके शेष महत्वपूर्ण कार्य बिना अड़चन या विघ्न के संपन्न होंगे। दैनिक व्यवसाय में वृद्धि होगी जो आर्थिक पक्ष मजबूत करेगी।
मीन राशिफल— आज आप अपने दैनिक व्यवसाय व रोजगार के क्षेत्र को अच्छी तरह परख कर चलें। आर्थिक संकट या व्यवसाय में हानि से नुकसान उठाना ना पड़े इस बात का ध्यान रखें। परिचितों व स्नेहीजनों से झगड़े के स्थान पर शान्ति रखें।

No comments:
Post a Comment