22 फरवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 21 February 2019

22 फरवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज आपको उच्च पद की प्राप्ति की बात आगे बढ़ेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपका नाम होगा, इज्जत मिलेगी। यात्रा का योग बनेगा, लेकिन सावधानी पूरे रखें, यात्रा के दौरान चोरी ना हो इस बात का ध्यान अवश्य रखें।

वृषभ राशिफल— आज विरोधी पक्ष निर्बल रहेगा। संतान ओर पत्नी से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। धन, वस्त्र या कोई कीमती वस्तु की भेंट मिल सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें, उन्हें समझें और नए वस्त्रों-आभूषणों के भेंट दें।

मिथुन राशिफल— आज के दिन दैनिक व्यवसाय में आमदनी में वृद्धि होगी। जिन कार्यों को आप भाग्य से जोड़ रहे हैं उनमें शीघ्र सफलता मिलेगी। पत्नि व संतान से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। आनन्ददायक तथा उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहेगा।

कर्क राशिफल— आज के दिन आपको नौकरी में पराधीनता का अनुभव प्राप्त होगा, मन शान्त रखें, क्रोध उत्पन्न करके परेशानी को और ना बढ़ाएं। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें, फिर भी पैरों में कष्ट की शिकायत रह सकती है।

सिंह राशिफल— आज के दिन आपको व्यापार में अनुकूल वातावरण प्राप्त होगा। भाई-बंधुओं से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार आएगा। परीक्षा एवं अभ्यास में अन्य के विश्वास में ना रहें, परिश्रम को ही पारसमणि समझें। स्त्रियों से मित्रता बढ़ेगी।

कन्या राशिफल— आज के दिन आप चुनौतियां स्वीकारने एवं उनमें सफलता पाने में एक अनूठा आनन्द प्राप्त करेंगे। दौड़-धूप की अधिकता रहेगी, फिर भी सफलता प्राप्त होगी। पढ़ाई करने में मन खूब लगेगा। संतान का सहयोग महत्व के कार्यों में मिलेगा।

तुला राशिफल— आज के दिन आपको मुकदमेंबाजी में सहयोग की प्राप्ति होगी, जो आपको जीत की ओर अग्रसर करेगी। नौकरी में लाभ के सुनिश्चित अवसर मिलेंगे। पत्नी को उपहार स्वरूप वस्त्र या कोई भेंट दे सकते हैं। आपस में प्रेम बढ़ेगा।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आप छोटी-छोटी बातों में उदास ना हो, आलस्य एवं असंतोष से दूरी रखें। निर्णय लेने में अनुभवी की सलाह लें, गलत निर्णय से कार्य बिगड़ सकते हैं। पूर्व में प्रारंभ किए गए कार्यों में विघ्न आने की आशंका रहेगी।

धनु राशिफल— यदि आप आज किसी शुभ समाचार की राह में हैं तो शीघ्र ही प्राप्त होगा। दैनिक व्यापार में आर्थिक उन्नति होगी। साझेदारी में मुनाफा मिलेगा एवं संतुष्टि की प्राप्ति होगी। सरकारी कार्य में सफलता मिलने का योग हो सकता है।

मकर राशिफल— आज के दिन आप आर्थिक आदान-प्रदान में सावधान रहें, कष्ट हो सकता है। यात्रा में कष्ट एवं हानि हो सकती है। उदर, पेट या पेट संबंधित छोटी-मोटी शिकायत हो सकती है। दुर्घटना का भय आज रह सकता है।

कुम्भ राशिफल— आज आपको वांछित वस्तु की प्राप्ति एवं मनोकांक्षा की पूर्ति सामान्य श्रम से पूर्ण होगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति से संपर्क बनेगा एवं आपके रूके हुए कार्यों की पूर्ति उनसे हो पाएगी। दांपत्य जीवन आपका हरा-भरा रहेगा, प्रेम बढ़ेगा।

मीन राशिफल— आज आप परिवार में अनावश्यक वाद-विवाद या झगड़े ना करें। कोई अकारण दुख, भय या चिन्ता सताएगी। छोटी-मोटी यात्रा जरूरी ना हो तो ना करें। आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है, हो सके तो आज बाकी-उधारी ना करें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad