कानपुर। नगर निगम की कार्यकारणी बैठक में इस बार शहर में लगातार हो रहे जल के दोहन रोकने के साथ ही आवारा पशुओ की सड़को पर चहल कदमी पर अंकुश लगाये जाने पर ध्यान दिया गया है। बैठक के ये निर्णय लिया गया कि अब नगर निगम घरो में लगे सबमर्सिबल पम्प और पशुओ को पालने वालों से यूजर चार्ज वसूलेगा।
नगर निगम की गुरूवार को हुयी कार्यकारणी बैठक में इस बार ये फोकस रहा कि आखिर किस तरह से पानी की बर्बादी करने वालो पर शिकंजा सका जाये ताकि लगातार लापरवाही के चलते लोग जल का दोहन कर रहे है। साथ ही सड़क पर छोड़ो जाने वाले आवारा पशुओ की चहल कदमी को भी ध्यान में रखा गया है। क्योकि सड़को पर आवारा पशुओ के मौजूद रहने के चलते आये दिन कोई ना कोई हादसा होता रहता है। महापौर ने कार्यकारणी में रखे गये प्रस्ताव पर पार्षदो से चर्चा की। जिसके बाद ये तय हुआ है कि नगर निगम अब जिन घरों में सबमर्सिबल पम्प लगे है,उन घरो से ढाई हजार रुपये प्रतिसाल यूजर चार्ज वसूला जायेगा साथ ही आवार पशुओ की चहल कदमी रोकने के लिए जिसके पास एक पशु से अधिक पालने वालो पर भी नगर निगम शिकंजा कसने जा रहा है। जिसके चलते अब भैंस पर 500 रुपये, गाय पर 400 रुपये,घोड़े पर 300,सुअर पर 200 रुपये और छोटे पशु पालने पर 100 रुपये यूजर चार्ज लिया वसूला जायेगा। इस प्रस्तवा को अगली कार्यकारणी में पेश कर दिया जायेगा।
महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि जलभराव की समस्या को दूर करने के साथ ही दुर्घटना का सबब बने मेहनोल में ढक्कन लगाने का काम जल्द ही शुरु कर दिया जायेगा। साथ ही नमामि गंगा के कामो का निरीक्षण किया जायेगा। पार्षदो की ये लगातार शिकायते रहती है कि सफाई कर्मचारियो की कमी के चलते क्षेत्र में सफाई की समस्या आती है,जिसके लिए सभी पार्षदो को सफाई के लिए 40 कर्मी दिये जा रहे है।

No comments:
Post a Comment