सिपाही के 41520 पदों पर भर्ती का परिणाम घोषित | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 18 February 2019

सिपाही के 41520 पदों पर भर्ती का परिणाम घोषित

 

  • पुरुष वर्ग में शामली के विनय मलिक व महिला वर्ग में बागपत की प्रिंसी टॉपर रहीं
    ब्यूरो,लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस एवं पीएसी में सिपाही के 41520 पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिए कराई गई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके लिए कुल 2,27,6184 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें पुरुष वर्ग में शामली के विनय मलिक और महिला वर्ग में बागपत की प्रिंसी ने टॉप किया है। बोर्ड ने पुरुष व महिला वर्ग में तीन-तीन टॉपरों का नाम भी जारी किया है। परीक्षा में पुरुष वर्ग में शामली के विनय मलिक पुत्र सतेन्द्र मलिक पहले, सहारनपुर के राहुल कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह दूसरे व जौनपुर के सौरभ कुमार सरोज पुत्र दिनेश सरोज तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह पुलिस में महिला सिपाहियों के पदों पर भर्ती की परीक्षा में बागपत की प्रिंसी पुत्री देशपाल सिंह पहलेए इटावा की प्रीति पुत्री अजय कुमार दूसरे व बागपत की पलक सोलंकी पुत्री विनय कुमार सोलंकी तीसरे स्थान पर रहीं। बोर्ड के अनुसार कुल 41520 चयनित अभ्यर्थियों में से उत्तर प्रदेश के 40496, मध्य प्रदेश के 104, बिहार के 617, उत्तराखंड के 36, राजस्थान के 85, हरियाणा के 146, दिल्ली के 31, झारखंड के 4 व महाराष्ट्र के 1 अभ्यर्थी शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad