चेतन ने जीता ‘डांस प्लस 4’ का खिताब, मिले इतने लाख रुपए | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday 3 February 2019

चेतन ने जीता ‘डांस प्लस 4’ का खिताब, मिले इतने लाख रुपए

पिछले काफी वक्त से टीवी पर कई रिय़लिटी शोज हैं जो छाए हुए थे । इन्ही में से एक था डांस प्लस-4। जी हां, स्टार प्लस का सबसे फेमस डांस रियलिटी शो डांस प्लस 4 को उसका विनर मिल गया है , और वो कोई और नहीं बल्कि चेतन सालुंखे ने जीता है। शो के विनर चेतन ही रहे है। वहीं फिनाले में चेतन से जंग वर्तिका झा, वी अनबीटेबल, सूजान-आचंल की रही है। लेकिन इन सभी में से चेतन ने बाजी मारी और फिनाले की ट्रॉफी अपने नाम की है। चेतन अपने डांस मूव्स के जरिए पहले से ही लोगों के दिलों में जगह बना चुके थे। शो की ट्रॉफी तो चेतन ने अपने नाम की ही है साथ ही उन्होंने 25 लाख रुपए का इनाम भी जीता है।

वर्तिका झा को इस सीजन की थर्ड फाइनलिस्ट बनी वहीं दूसरे स्थान के लिए सूजान और आंचल की जोड़ी रही है। वहीं वी अनबीटेबल चौथे फाइनलिस्ट बने। इस सीजन में शक्ति की टीम का कोई भी कंटेस्टेंट नहीं पहुंचा।

वर्तिका और अनवीटेबल धर्मेश की टीम के रहे हैं। फिनाले में इन सभी ने जमकर मस्ती की है। बता दें कि शो के ग्रांड जज रेमो डिसूजा रहे हैं। वहीं इसके अलावा इस शो में मेंटॉर जज के तौर पर शक्ति मोहन, धर्मेश येलांडे और पुनीत पाठक थे।

इसके अलावा शो को हर बार की तरह राघव जुयाल ने होस्ट किया। हालांकि राघव के साथ इस बार सुंगधा मिश्रा भी नजर आईं। फिनाले में नोरा फतेही ने शानदार परफोर्म किया है। इसके अलावा मौनी रॉय भी शामिल रहीं।

फिनाले में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित पहुंचे। ये लोग अपनी आने वाली फिल्म टोटल धमाल के प्रमोशन के चलते यहां पहुंचे थे। फिलहाल अब इस शो का विनर इंडिया को मिल चुका है। रेमो जल्द ही अपनी इस टीम के साथ ABCD 3 पर काम कर रहे हैं। जिसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर हैं। इसके अलावा शक्ति, धर्मेश और पुनीत भी फिल्म का हिस्सा हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad